फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP attacks delhi government on water supply issue allege water mafia safety

भाजपा ने पानी के मुद्दे पर दिल्ली सरकार को घेरा, पानी माफिया को प्रश्रय देने का लगाया आरोप

Thu, 28 May 2020 06:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 28 May 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
BJP attacks delhi government on water supply issue allege water mafia safety
meenakshi lekhi - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में पानी की कमी को लेकर भाजपा ने दिल्ली सरकार को घेरा है। भाजपा का कहना है कि कोरोना वायरस से बचाव का तरीका हाथ को बार-बार धोना व साफ-सफाई से ही संक्रमण से बचा जा सकता है, लेकिन टैंकर माफिया के राज में दिल्ली के लोगों को पीने तक का पानी मयस्सर नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


बढ़ती गर्मी के कारण दिल्ली में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली सरकार मुफ्त पानी देने का वादा तो करती है, साथ ही टैंकर माफिया को प्रश्रय भी दे रही है। पानी बेची जा रही है।
विज्ञापन


प्रेस कान्फ्रेंस में लेखी ने दिल्ली के विवेकानंद कैंप की तस्वीर दिखाते कहा पानी के लिए पूरी दिल्ली के हालात ऐसे ही है। पानी टैंकर आने पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग तक भूल रहे है। पानी के लिए भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्रपुरी क्षेत्र का वीडियो साझा कर कहा कि भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में ही इंद्रपुरी आता है और यहां के विधायक आम आदमी पार्टी विधायक हैं राघव चड्ढा जो जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं। बावजूद लोग परेशान है।

ऐसी बस्तियां है जहां पर लोगों को मुफ्त में पानी मिलना चाहिए था, लेकिन नहीं मिल रहा है। जहां लोगों को मुफ्त में पानी मिलाना था वहां आज ये नौबत है कि लोग पानी खरीद कर पी रहे। 2015 में ही पानी की किल्लत को दूर करने के लिए केंद्र सरकार से 1200 करोड़ फंड दिल्ली सरकार को मुहैया कराया था।

अंडरग्राउंड लेवल पर पानी का स्तर शून्य पर चला जाएगा। लेखी ने यह भी कहा कि 20 पानी टैंकर मालिक ने विधायक प्रकाश जारवाल के खिलाफ अदालत में गवाही दी है। जल बोर्ड में टैंकर लगवाने के नाम पर हर महीने 60 लाख रुपये की वसूली की जा रही थी।


प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के मौके पर भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना, मीडिया सह-प्रभारी नीलकांत बक्शी व मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed