फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP and Congress taken a dig at AAP for sealed CM residence and CMO allegations

'शीश महल' में ताला: सीएम आवास विवाद पर सियासत शुरू, भाजपा-कांग्रेस ने AAP को घेरा; CMO ने लगाए आरोप

Wed, 09 Oct 2024 07:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 09 Oct 2024 07:41 PM IST
सार

दिल्ली में सीएम आवासा सील होने पर कांग्रेस ने कहा कि बिना आवंटन आतिशी के जबरन प्रवेश के कारण मुख्यमंत्री आवास सील करना उचित है। वहीं भाजपा ने कहा कि शीश महल का वीडियो बनाकर रिपोर्ट दिल्ली की जनता के समक्ष रखीं जाए। 

विज्ञापन
BJP and Congress taken a dig at AAP for sealed CM residence and CMO allegations
दिल्ली सीएम आवासा (फाइल फोटो) - फोटो : X @ANI

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने छह फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगले को पीडब्ल्यूडी की ओर से सील करने की कार्रवाई को उचित ठहराया है। वहीं इस मामले में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आतिशी का बिना आवंटन बंगले में प्रवेश करना और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बयान वहां शराब घोटाले, अवैध निर्माण, पेड़ कटाई, स्वाति मालीवाल और पूर्व मुख्य सचिव से मारपीट जैसे संवेदनशील मामलों के सबूत छिपे होने की पुष्टि करते हैं। लिहाजा सतर्कता विभाग के संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगने के लिए नोटिस जारी करना इस बात की ओर स्पष्ट इशारा करता है।

विज्ञापन


जबरन सीएम आवास पर किया कब्जा: कांग्रेस
देवेंद्र यादव ने कहा कि अगर छह फ्लैग स्टाफ रोड का सरकारी भवन मुख्यमंत्री आतिशी को ही आवंटित किया जाना था, तो फिर आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री सरकारी प्रक्रिया का इंतजार क्यों नहीं कर सकते थे? उन्होंने सवाल उठाया कि सात अक्तूबर को बिना किसी आवंटन के आतिशी ने बंगले में जबरन प्रवेश करके अपना सामान क्यों रखा। 

विज्ञापन

कांग्रेस की मांग, एलजी करें हस्तक्षेप
उन्होंने इसे आतिशी की निरंकुशता का परिचायक बताते हुए कहा कि संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के लिए यह कृत्य उचित नहीं था। उन्होंने अरविन्द केजरीवाल, संजय सिंह और आतिशी से प्रशासनिक प्रक्रियाओं का पालन करने की अपेक्षा जताई, क्योंकि सरकारी भवन के आवंटन में समय लगता है और कुछ प्रशासनिक कार्यवाहियों की आवश्यकता होती है। उन्होंने मांग की कि यदि इस बंगले में शराब घोटाले से जुड़े किसी भी प्रकार के सबूत छिपे हैं, तो उपराज्यपाल को हस्तक्षेप करके सीबीआई जांच के आदेश देने चाहिए। 

'शीश महल' विवाद पर भाजपा का आरोप
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा 6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल निवास को सील करने का स्वागत किया है। कहा है कि लोकनिर्माण विभाग को इस विवादित निवास को पहले ही सील कर देना चाहिए। क्योंकि सीलिंग जन आकांक्षाओं के अनुरूप है और विभाग को इस भवन का वीडियो ग्राफिक सर्वेक्षण करवा कर रिपोर्ट दिल्ली की जनता के समक्ष रखनी चाहिए।

भाजपा का आरोप- आवंटन में नियमों का हुआ उल्लंघन
प्रदेश भाजपा ने कहा कि भाजपा लगातार भवन की जांच एवं सीलिंग की मांग कर की है। अब इस बंगले की हर बात को जनता के बीच रखा जाना चाहिए। फ्लैग स्टाफ रोड स्थित शीशमहल बंगले पर मुख्यमंत्री आतिशी का बिना सरकारी आवंटन नियमों के पालन के कब्जा करवाने की जल्दबाजी साफ दर्शाती है कि बंगले में कुछ ना कुछ ऐसा है जिसे पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ना सिर्फ दिल्ली वालों से बल्कि कानून एवं लोकनिर्माण विभाग तक से छुपा कर रखना चाहते हैं।

विज्ञापन

कभी कहते थे ''नो बंगला, नो गाड़ी'': भाजपा
भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि विडंबना है कि जिस पार्टी की सारी राजनीति ही ''नो बंगला, नो गाड़ी'' पर आधारित थी वह आज बंगले के लिए आखाड़ा जमाए बैठी है। आतिशी के पास मंत्री के रूप में पहले से आवंटित 17 एबी मथुरा रोड का बंगला है और इसी बंगले से तत्कालीन मुख्य मंत्री शीला दीक्षित ने 1998 से 2004 तक सरकार चलाई थी। मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल आतिशी बंगले के लिए इतना बौखला रही हैं। मनीष सिसोदिया अब अवैध रूप से एक सांसद के बंगले में रहने चले गए है। शीशमहल बंगला अनेक सतर्कता व पुलिस जांचों से जुड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed