फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bisahada case ravi death is checking on many levels

बिसाहड़ा कांड: कई स्तर पर हो रही रवि की मौत की जांच

Mon, 10 Oct 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 10 Oct 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
bisahada case ravi death is checking on many levels
- फोटो : अमर उजाला
इकलाख हत्याकांड में बिसाहड़ा निवासी आरोपी रवि की मौत की जांच कई स्तर पर की जा रही है। दिल्ली के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने न केवल उसका पंचनामा व पोस्टमार्टम अपनी निगरानी में कराया था।
विज्ञापन


अब वेे गौतमबुद्ध नगर के जिला कारागार जाकर पड़ताल और अन्य बंदियों से पूछताछ करेंगे। वहीं मामले पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने प्रदेश के डीजीपी से जवाब मांगा था। इसके चलते डीजीपी भी आयोग को रिपोर्ट भेजने के लिए अपने स्तर से जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन


 बता दें कि रवि की हालत बिगड़ने पर उसेे दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया था। यहां उपचार के दौरान रवि ने दम तोड़ दिया था। दिल्ली के अस्पताल में बंदी की मौत होने के कारण नियमानुसार दिल्ली के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेेट ने जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

डीजीपी और दिल्ली के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट भी कर रहे जांच

bisahada case ravi death is checking on many levels
​इधर, सीजेएम भी रवि की मौत की जांच कर रहे हैं। उन्होंने भी जिला कारागार में पूछताछ व पड़ताल शुरू कर दी है। जिला कारागार के अधीक्षक एमएल यादव ने बताया कि रवि की मौत की कई स्तर से जांच चल रही है।

दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में मौत होने के कारण वहां के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेेट ने जांच शुरू की थी। नियमानुसार उनकी मौजूदगी में ही पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।

रविवार को इकलाख हत्याकांड में बंद 14 बंदियों की मेडिकल जांच कराई गई। उनके ब्लड सैंपल को निजी लैब में जांच के लिए भेजा गया है। सोमवार को इसकी रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed