फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   birds reaching hospitals due to heat wave in delhi

भीषण गर्मी से पक्षी पहुंच रहे अस्पताल, घरौंदे भी खाली

Fri, 07 Jun 2019 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Jun 2019 06:10 AM IST
विज्ञापन
birds reaching hospitals due to heat wave in delhi
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

भीषण गर्मी से पक्षी भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। पक्षियों के घरौंदे खाली हो चुके हैं। वे खुले आसमान में न उड़ान भर पा रहे हैं और न ही अपने घोंसला में जा पा रहे हैं। स्थिति यह है कि दिल्ली के अस्पतालों में पक्षी गंभीर स्थिति में भर्ती हो रहे हैं। 

चांदनी चौक पर पक्षियों के अस्पताल में कार्यरत पशु-पक्षियों के चिकित्सक डॉ. रामेश्वर यादव ने बताया कि गर्मी पक्षियों के लिए घातक बन चुकी है। ज्यादा तापमान होने की वजह से न सिर्फ इंसान, बल्कि पक्षियों को भी ग्लूकोज और विटामिन की कमी हो रही है। इसके कारण अब तक कई पक्षी अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गर्म हवाओं में उड़ान भरने वाले पक्षी चंद ही दूरी तय कर जमीन पर गिरने से जख्मी हो रहे हैं। अस्पताल में विभिन्न इलाकों से रोजाना करीब 70-80 पक्षियों को लाया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. यादव के मुताबिक,  एसी और कूलर से टपकते पानी और छांव के लिए अक्सर पक्षी भवनों में लगे एसी और कूलर की तरफ आकर्षित होते हैं। इस दौरान पानी पीने के क्रम में उनके पंख एसी और कूलर के पंखों से जख्मी हो जाते हैं। पानी के लिए गंदे नालों के अलावा लंबे समय तक रखे गए पानी का सेवन करना इनकी मजबूरी बन गई है। ऐसे जल का सेवन करने से चेचक और आंखों की रोशनी प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed