मोदी के बारे में क्या सोचते हैं बिल गेट्स?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में हुए कार्यक्रम में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति व माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख बिल गेट्स ने नरेंद्र मोदी सरकार के बारे में अपनी राय बताई। उनका मानना है कि भारत में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभी काफी काम किया जाना चाहिए और इस क्षेत्र के बजट को भी बढ़ाने की जरूरत है।
हालांकि वह केरल की स्वास्थ्य सुविधाओं से खासे प्रभावित दिखे। उन्होंने भारत की नई मोदी सरकार से भी काफी उम्मीदें जताईं। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर लेखक चेतन भगत ने विश्व की सबसे अमीर दंपति से सवाल पूछे। बृहस्पतिवार को दिल्ली में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से ‘ऑल लाइव्स हैव इक्वल वैल्यू’ नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बिल गेट्स और उनकी पत्नी से सवाल पूछने का जिम्मा जानेमाने लेखक चेतन भगत को दिया गया था। दंपति से हर तरह के सवाल पूछे गए और दोनों ने सभी सवालों के जवाब दिए।
मोदी सरकार से बिल गेट्स को कुछ ऐसी हैं उम्मीदें
भारत और विश्व के दूसरे विकासशील देशों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे कार्य पर बिल गेट्स ने कहा कि भारत जैसे देश में कई राज्य हैं यहां सरकारें बदलती रहती है, इससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार पर असर दिखता है। लेकिन केरल की स्वास्थ्य सेवाओं से वे खासा प्रभावित नजर आए।
उन्होंने कहा कि केरल में स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र में बजट बढ़ाया जाना चाहिए, क्योंकि अभी स्वास्थ्य क्षेत्र में काफी काम किया जाना है।
बिल गेट्स से जब चेतन भगत ने भारत की नई मोदी सरकार के बारे में पूछा, तब उन्होंने कहा कि भारत की नई सरकार से उम्मीदें हैं और वो नई सरकार से उत्साहित भी हैं। उन्होंने कहा कि भारत में शिशु मृत्यु दर और वैक्सीनेसन पर अभी काफी काम किया जाना है।
उन्होंने यह भी कहा कि अमीर हो या गरीब सभी की जिंदगी एक समान है, लिहाजा महिला और पुरुष के नाम पर भेदभाव बिल्कुल भी नहीं किया जाना चाहिए।
मेलिंडा गेट्स ने कहा कि भारत क्या किसी भी देश में इस महिला और पुरुष में असमानता को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों का फायदा हो रहा है, लेकिन अभी काफी काम किया जाना बाकी है।