{"_id":"66e7b13784d49629240c1e4b","slug":"bike-riding-criminal-snatched-gold-chain-from-person-in-ghaziabad-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: वसुंधरा में कार पास खड़े व्यक्ति से सोने की चेन छीन ले गए बदमाश, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: वसुंधरा में कार पास खड़े व्यक्ति से सोने की चेन छीन ले गए बदमाश, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
Mon, 16 Sep 2024 09:47 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 16 Sep 2024 09:47 AM IST
सार
गाजियाबाद में बाइक सवार बदमाश ने दिनदहाड़े कार के पास खड़े व्यक्ति से सोने की चेन छीन ली। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बदमाशों ने छीनी सोने की चेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-1 में रविवार दोपहर बाइक सवार बदमाश ने दिनदहाड़े कार के पास खड़े व्यक्ति से सोने की चेन छीन ली। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
वसुंधरा निवासी निखिल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने निजी काम के लिए गाड़ी से कहीं गए थे। वहां से दोपहर करीब 2:30 बजे लौटने के दौरान सोसाइटी की गली में गाड़ी खड़ी कर बाहर निकले ही थे कि वहां पहले से बाइक पर हेलमेट पहने खड़े बदमाश ने गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली। घटनास्थल के पास ही कॉलोनी के एक व्यक्ति फोन पर बात कर रहे थे। वह भी निखिल का शोर सुनने के बाद बदमाश के पीछे भागे, लेकिन वह तेजी से भाग निकला।
विज्ञापन
इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि बदमाश की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तत्काल तीन टीमों का गठन कर लोकेशन ट्रेस करने में लगाया है। बदमाश का सुराग मिला है। उसे जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन