फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bike riders shot the marriage home operator In Ghaziabad

Ghaziabad: बाइक सवार दो लोगों ने मैरिज होम संचालक को मारी गोली, पैसों को लेकर चल रहा था विवाद

Mon, 14 Apr 2025 03:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Mon, 14 Apr 2025 03:43 PM IST
सार

गाजियाबाद में मैरिज होम संचालक ने बाइक सवार दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दो गोली उनके पेट में लगीं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
bike riders shot the marriage home operator In Ghaziabad
अस्पताल में भर्ती मैरिज होम संचालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोनी कोतवाली क्षेत्र की मुस्ताबाद कॉलोनी स्थित मैरिज होम संचालक ने सोमवार दोपहर बाइक सवार दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया। संचालक ने बाइक सवारों पर पेट में दो गोली मारने की बात कही। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन


टोली मोहल्ला चौधरी चौक पर आशु परिवार के साथ रहते हैं। वह मुस्तफाबाद कॉलोनी में मैरिज होम चलते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि वह अपने मैरिज होम पर बैठे हुए थे, तभी बाइक पर सवार दो लोग आए और उनसे झगड़ा करने लगे। झगड़े के दौरान बाइक सवारों ने उन्हें गोली मार दी। दो गोली उनके पेट में लगीं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले लोगों से उनका पैसों को लेकर विवाद चल रहा है। पैसे के विवाद में आरोपियों ने पहले भी उन्हें धमकी दी है। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से भी की थी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की सही जानकारी के लिए टीम लगी हुई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई कीजाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed