फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bike collided with auto in second carriageway of road after crossing the divider mother died son injured

Delhi: डिवाइडर फांदकर सड़क के दूसरे केरिज-वे में ऑटो से टकराई बाइक, मां की मौत; बेटा जख्मी

Sat, 04 Feb 2023 09:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 04 Feb 2023 09:01 PM IST
सार

घायलों को अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया, जहां बाइक सवार महिला पुष्पा रावत (65) को मृत घोषित कर दिया। इनके बेटे नरेंद्र रावत (41) को एलबीएस अस्पताल से जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
bike collided with auto in second carriageway of road after crossing the divider mother died son injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर स्थित नोएडा लिंक रोड पर हुए एक हादसे में बाइक डिवाइडर कूदकर दूसरे केरिज-वे में ऑटो से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे के अलावा ऑटो चालक व एक सवारी जख्मी हो गए। 

विज्ञापन


घायलों को अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया, जहां बाइक सवार महिला पुष्पा रावत (65) को मृत घोषित कर दिया। इनके बेटे नरेंद्र रावत (41) को एलबीएस अस्पताल से जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर ऑटो चालक दिलीप को हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने पुष्पा रावत का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्पा रावत अपने परिवार के साथ जी-52, नोएडा सेक्टर-22 में रहती थीं। इनके परिवार में दो बेटे नरेंद्र रावत और देवेंद्र हैं। नरेंद्र साहिबाबाद स्थित एक होटल में शैफ की नौकरी करता है। इनके परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। गुरुवार दोपहर को वह अपनी मां पुष्पा को बाइक पर बिठाकर चांदनी चौक खरीदारी करने के लिए जा रहे थे। अभी वे नोएडा लिंक रोड होते हुए यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के सामने पहुंचे थे कि अचानक इनकी बाइक का संतुलन बिगड़ा और बाइक डिवाइडर कूदकर सड़क के दूसरी ओर पहुंच गई और दूसरी ओर से आ रहे ऑटो से टकरा गई। 


हादसे में ऑटो चालक दिलीप व एक सवारी जख्मी हो गए। घायलों को पीसीआर की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे की वजह पता लगाने के लिए बाइक का मैकेनिकल परीक्षण करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed