{"_id":"5d4231c98ebc3e6ca2660c7a","slug":"bike-bot-investor-on-strike-since-61-days-wanted-to-enterfair-pm-and-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा वापस दिलाने के लिए पीएम और सीएम से गुहार, फोटो खींच सोशल मीडिया पर किया अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा वापस दिलाने के लिए पीएम और सीएम से गुहार, फोटो खींच सोशल मीडिया पर किया अपलोड
Thu, 01 Aug 2019 05:57 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 01 Aug 2019 05:57 AM IST
विज्ञापन
बाइक बोट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोट गांव के पास बाइक बोट कार्यालय पर निवेशकों का धरना पिछले 61 दिनों से जारी है। निवेशकों ने पैसा वापस नहीं मिलने पर बुधवार को बाइक बोट कार्यालय के गेट पर रस्सी बांधकर उसमें फांसी का फंदा बनाया और उसके पीछे खड़े होकर पीएम मोदी और सीएम योगी से मदद मांगी है। वहीं, इसकी फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड की है।
विज्ञापन
एक जून से बाइक बोट के निवेशक कोट गांव में संजय भाटी के बाइक बोट कार्यालय पर पैसे की वापसी और नामजद कंपनी के निदेशकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 61 दिनों से धरने पर बैठे हैं। निवेशक अरुण पालीवाल, संजीव कुमार, मोनू शर्मा, शमसाद, राजकुमार, राहुल कुमार और दीपक आदि ने बताया कि संजय भाटी ने उनकी मेहनत की कमाई हड़प ली है।
विज्ञापन
निवेशक इतने दिनों से धरनारत हैं। बावजूद इसके शासन और प्रशासन पैसे वापस दिलाने की कोई ठोस पहल नहीं कर रहा है। उनका कहना है कि अब तो सिर्फ पीएम मोदी और सीएम योगी ही मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन