फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bike-borne miscreants riddled a young man with bullets in Sonia Vihar.

Delhi NCR News: सोनिया विहार में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हमले के बाद आरोपी हुए फरार, पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, परिजनों से बातचीत जारी
विज्ञापन

-पुलिस को आशंका आपसी रंजिश या रुपयों की लेनदेन में दिया गया वारदात को अंजाम
-क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से जुटाए साक्ष्य, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से छानबीन जारी, छह टीम जांच में जुटी

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में मंगलवार रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मनीष यादव (34) के रूप में हुई है। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन फौरन ही मनीष को सिविल लाइंस स्थित ट्रामा सेंटर ले गए। अस्पताल पहुंचने पर कुछ ही देर बाद मनीष की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। शुरुआती जांच के बाद आपसी रंजिश या रुपयों की लेनदेन में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि मनीष अपने परिवार के साथ साढ़े चार पुश्ता, सोनिया विहार में रहते थे। परिवार में पिता जय भगवान, पत्नी और दो बच्चे हैं। मनीष रोहिणी के एक सीएनजी पंप पर ऑपरेटर की नौकरी करते थे। मंगलवार रात को वह ड्यूटी जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच उनके मोबाइल पर किसी का कॉल आया। मनीष घर से बाहर निकले। इस बीच सर्विस रोड, साढ़े चार पुश्ता हेलमेट लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने उस पर गोलियां बरसा दीं। मनीष को कई गोली लगीं। मनीष मौके पर ही गिर गए। आरोपी मौके से नानकसर की ओर फरार हो गए। पड़ोसियों ने परिजनों को खबर दी। परिजन फौरन मनीष को निजी गाड़ी में डालकर ट्रामा सेंटर ले गए। वहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मनीष की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को रंजिश और रुपयों की लेनदेन की जानकारी मिली है। उसके आधार पर पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ संदिग्धों की पहचान भी कर ली गई है। उसके आधार पर छापेमारी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन आने पर घर से बाहर निकले थे बात करने : मनीष की पत्नी ने बताया कि ड्यूटी पर जाने के लिए खाना पैक भी कर दिया था। इस बीच वह फोन आने पर बाहर निकले। बाद में उनको गोली मार दी गई। पत्नी ने कहा कि मनीष की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। पिता ने भी ऐसे ही बयान दिए हैं। पुलिस ने मनीष का मोबाइल कब्जे में लिया है। कॉलर का नंबर पता लगाकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। लोकल पुलिस के अलावा जिले के एएटीएस और स्पेशल स्टाफ को भी जांच में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article