फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bike boat scam district court orders to register case against 58 accused

बाइक बोट फर्जीवाड़ा: करोड़ों तो ठगे ही निवेशकों का 62100 यूनिट खून भी बाजार में बेच डाला

Fri, 27 Nov 2020 11:59 AM IST
प्राची प्रियम जेपी शर्मा, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, ग्रेटर नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 27 Nov 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
Bike boat scam district court orders to register case against 58 accused
सांकेतिक तस्वीर
अरबों के बाइक बोट फर्जीवाड़े के आरोपियों पर अदालत ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जिला अदालत ने 632 पीड़ित निवेशकों की शिकायत पर 58 आरोपियों पर 25.50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज करने का आदेश दादरी थाना पुलिस को दिया है। 
विज्ञापन


इन आरोपियों में कई ऐसे नाम हैं, जिनपर अब तक कोई केस दर्ज नहीं था। वहीं, शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कंपनी के सीएमडी संजय भाटी व अन्य आरोपियों ने रुपये हड़पने के अलावा घायल फौजी भाइयों और आर्मी को देने के लिए निवेशकों से 10 दिसंबर 2018 को 62100 यूनिट रक्तदान कराकर रिकॉर्ड बनाया और रक्त को बाजार में बेच दिया। 
विज्ञापन


अधिवक्ता आशुतोष शर्मा ने बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी विकास बालियान समेत 632 पीड़ित निवेशकों ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस, आला अधिकारी व ईओडब्ल्यू मेरठ को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने को शिकायत दी थी। कार्रवाई न होने पर पीड़ितों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों का कहना था कि आरोपियों ने उन्हें एक साल में धन दोगुना करने का लालच देकर बाइक लगाने का झांसा दिया था। आरोपियों ने प्रतिमाह किस्तों में रुपये लौटाने का झांसा दिया और कुछ माह बाद किस्तें बंद कर दीं। आरोपी अपने कार्यक्रमों में मशहूर हस्तियों व अधिकारियों को बुलाते थे। 

इस कारण से लोगों का आरोपी व गर्वित इनोवेटिव प्राइवेट लि. पर विश्वास हो गया और एक के बाद एक देशभर के लाखों निवेशक उनके जाल में फंस गए। आरोपियों ने रुपये मांगने पर फर्जी चेक दिए जो बाद में बाउंस हो गए। इसके बाद खुद सबूत मिटाने के लिए चीती स्थित दफ्तर में आग लगवा दी।  

70 पेज की शिकायत, इन 58 पर होगी एफआईआर
निवेशकों द्वारा अदालत में दी गई शिकायत 70 पेज की है। संजय भाटी, सचिन भाटी, आदेश भाटी, विदेश भाटी, दीप्ति बहल, पवन भाटी, राजेश भारद्वाज, करनपाल सिंह, विजयपाल कसाना, भूदेव सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, लोकेश सिंह, बीएन तिवारी, बिजेंद्र हुड्डा, रीता चौधरी, अमित सिरोही, जितेंद्र सिरोही, सोहनवीर सिंह, बृजमोहन, संजय बोरा, विनोद कुमार, नरेंद्र, वीरेंद्र मलिक, नरेंद्र तेवतिया, ध्रुव भारद्वाज, देवेंद्र, अनीस-उर-रहमान, बलवंत सिंह, तरुण शर्मा, नदीम फारूख, संजय गोयल, देव राठौर, ललित कुमार, विशाल कुमार, रोहित भाटी, बिहारी गुप्ता, मयंक बलराम, हरनून राजा, नागेंद्र कुमार, रुखसार, अजरा, संजीव, राजकुमार देवी, बबिता देवी, जोगेंद्र अवाना, सुनील कुमार, प्रियंका देवी, सनी भारद्वाज, धर्मेंद्र भारद्वाज, शिखा विश्वास, सायना, आरिफ, विनोद चौहान, रिंकू मित्तल, जयवीर पांचाल, अतुल ठाकुर, पुष्पेंद्र कुमार, सीईओ नोबल कोआपरेटिव बैंक पर केस दर्ज करने के आदेश हुए हैं। 

 

सैकड़ों निवेशकों की याचिका पर आदेश होने बाकी
कोट गांव स्थित बाइक बोट के मुख्य दफ्तर पर पीड़ित निवेशकों का रुपया वापस दिलाने और आरोपियों की संपत्ति जप्त करने व कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दे रहे मुन्ना बालियान ने अदालत के आदेश की प्रशंसा की है। 

वहीं, उनका कहना है कि जिला पुलिस और ईओडब्ल्यू ने लंबे समय से सैकड़ों पीड़ितों के शिकायत देने के बाद भी केस दर्ज नहीं किए हैं। इन पीड़ितों ने अदालत में याचिका देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की हुई है। अभी कई याचिकाओं पर केस दर्ज करने के आदेश होने बाकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed