फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bihar 14 year old girl ran to delhi for meeting facebook friend know what happen to her at railway station

ये कैसी दीवानगी: FB फ्रेंड से मिलने बिहार से भाग दिल्ली आई 14 साल की लड़की, जानिए स्टेशन पर क्या हुआ उसके साथ

Tue, 04 Apr 2023 10:34 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 04 Apr 2023 10:34 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर होने वाली दोस्ती को लेकर कई बार युवा और किशोर-किशोरियां इतने जज्बाती हो जाते हैं कि वो कोई बड़ा कदम उठाने से पहले एक बार भी नहीं सोचते और ऐसा ही कुछ बिहार की इस लड़की ने किया।

विज्ञापन
bihar 14 year old girl ran to delhi for meeting facebook friend know what happen to her at railway station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के मधुबनी की रहने वाली 14 साल की एक किशोरी की फेसबुक पर एक लड़के से दोस्ती हुई। लड़के ने बताया कि वह दिल्ली रहता है। बस फिर क्या था, लड़की चुपचाप परिवार को बिना बताए दिल्ली पहुंच गई।

विज्ञापन


यहां कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर पुलिस ने उसे संदिग्ध हालात में घूमते हुए देखकर रोक लिया। बाद में एक महिला पुलिसकर्मी की मदद से लड़की से बातचीत की गई तो माजरे का पता चला।
विज्ञापन


लड़की के परिवार से संपर्क करने पर पता चला कि उसका मामा दिल्ली में ही रहता है। उससे संपर्क कर किशोरी को औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिवार के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि एक अप्रैल को कश्मीरी गेट स्थित आईएसबीटी पुलिस चौकी का स्टाफ गश्त कर रहा था। इस बीच टीम ने देखा कि फुटओवर ब्रिज के पास एक लड़की परेशान बैठी है।

हावभाव देखकर पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। पुलिस की टीम लड़की के पास पहुंची और उससे बातचीत की। किशोरी ने बताया कि वह मधुबनी बिहार की रहने वाली है। वह परिवार को बिना बताए दिल्ली आ गई। उसने अपने फेसबुक फ्रेंड के बारे में भी बताया।

दिल्ली आकर वह उसे नहीं मिला। लड़की से बातचीत करने के बाद पुलिस ने मधुबनी पुलिस से संपर्क किया। लेकिन तब तक परिवार ने उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं करवाई थी। पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क किया।

लड़की की मां से बात हुई। उसने बताया कि उसका भाई दिल्ली में रहता है। उसकी जानकारी लेने के बाद पुलिस ने लड़की के मामा से संपर्क किया। मामा ने लड़की की पहचान कर ली। बाद में उसे बाकी परिजनों की मौजूदगी में परिवार के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed