फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Big Revealing of accused Anees in case of murder of senior surveyor of Survey of India Defense Officer Complex

पांच पॉलिथीन में पैक की लाश: सर्वेयर जितना तड़पा उतने ही वार करता रहा अनीस... रोंगटे खड़े करने वाला कबूलनामा

Wed, 20 Sep 2023 09:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Sep 2023 09:14 AM IST
सार

दिल्ली में सर्वेयर की हत्या कर शव को जमीन में गाड़कर फर्श को पक्का करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। आरोपी ने सिर पर पाइप रिंच से वारकर वारदात को अंजाम दिया गया। ऑफिस की युवती से प्रेम प्रसंग और पैसे के विवाद में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Big Revealing of accused Anees in case of murder of senior surveyor of Survey of India Defense Officer Complex
आरोपी अनीस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सरोजनी नगर स्थित सर्वे ऑफ इंडिया डिफेंस ऑफिसर कॉम्पलेक्स के सीनियर सर्वेयर महेश कुमार की हत्या मामले में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी अनीस सर्वेयर महेश पर तब तक वार कर रहा, जब तक वह तड़पता रहा। 
विज्ञापन


उसने पीड़ित के सिर पर पाइप रिंच से वार किए। पहले ही वार में महेश नीचे गिर गया। आरोपी ने बताया कि उसने महेश की हत्या की साजिश करीब 20 दिन पहले रच ली थी। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अनीस ने महेश की हत्या 28 अगस्त को की थी। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी साउथ एक्स मार्केट गया, वहां से बड़ी वाली पांच पॉलिथीन खरीद कर लाया। आरोपी ने महेश के शव को पांच पॉलिथीन में पैक किया और फिर शव को कार की डिक्की में रख दिया। आरोपी ने महेश के शव को इस तरह पैक किया कि खून की एक बूंद भी बाहर नहीं निकली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन यानि 29 सितंबर को उसने महेश के शव को मकान नंबर-623, सेक्टर-दो आरके पुरम में स्थित मकान के आंगन में जमीन में गाड़ दिया। इसके बाद 30 अगस्त को फर्श को पक्का करवा दिया। 

आरके पुरम थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार त्यागी की देखरेख में इंस्पेक्टर सुरेंद्र व एसआई पवन की टीम ने आरोपी अनीस को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब शव को जमीन से निकाला तो शव सड़-गल चुका था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस को महेश के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में लगी चोटों को मौत की वजह बताया गया है। 

 

महेश की हत्या की वजह
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अनीस की उसके कार्यालय में काम करने वाली युवती से दोस्ती थी। महेश की इस युवती से नजदीकियां हो गई थी। महेश ने अनीस को युवती को लेकर अपशब्द कहे थे। इससे अनीस नाराज हो गया। 

 

इसके अलावा महेश ने अनीस को नौ लाख रुपये उधार दे रखे थे। अनीस इस रकम को लौटाना नहीं चाहता था। महिला दोस्त को अपशब्द कहने व पैसे नहीं लौटाने से नाराज अनीस ने करीब 20 दिन पहले महेश की हत्या की साजिश रच ली थी। पुलिस ने अनीस के कब्जे से महेश द्वारा उधार दिए गए पांच लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed