फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Big Reveal killed her becase she slapping him

थप्पड़ मारने पर राखी को उतारा था मौत के घाट

Mon, 13 Apr 2015 11:17 AM IST
Updated Mon, 13 Apr 2015 11:17 AM IST
विज्ञापन
Big Reveal killed her becase she slapping him

इसरो के पूर्व वैज्ञनिक की पत्नी राखी के हत्यारोपी सोनू राघव को गिरफ्तार कर पुलिस पश्चिम बंगाल से नोएडा ले आई। पुलिस का दावा है कि राखी ने सोनू के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया था जिससे वह आग बबूला हो गया और सर्जिकल चाकू से राखी पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, पुलिस की थ्योरी से राखी के पति संजय कुमार गुप्ता संतुष्ट नहीं हैं।

विज्ञापन


सेक्टर-39 थाना अंतर्गत बी-169, प्रथम तल सेक्टर-41 में संजय कुमार गुप्ता अपनी पत्नी राखी गुप्ता (45), बेटे जितार्थ (21) और बेटी स्मिति (20) के साथ रहते हैं। संजय इसरो अहमदाबाद में वैज्ञानिक थे। राखी गुप्ता विख्यात चित्रकार थी और चैरेटिबल ट्रस्ट भी चलाती थीं।

विज्ञापन


वहीं, उनका बेटा जितार्थ इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था, मगर एक हादसे के बाद से वह कोमा में चलाया गया। बेटी स्मिति मशहूर फैशन इंस्ट्यूट से डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। जितार्थ विगत 13 माह से कोमा में है। उसकी देखरेख के लिए पिता संजय ने दो शिफ्ट में अटेंडेंट सोनू और निवास को रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह पता चला हत्या का मामला

Big Reveal killed her becase she slapping him

6 अप्रैल को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सुनीता के दोनों बच्चे राखी से ट्यूशन पढ़ने घर आए हुए थे। घर का दरवाजा खुला हुआ था। दोनों बच्चे जितार्थ के बेडरूम में चले गए जहां उन्होंने देखा कि जितार्थ अचेत अवस्था में बेड से नीचे पड़ा हुआ है और ठीक बगल में राखी जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।


दोनों ने इसकी जानकारी पिता राजकुमार को दी। राजकुमार ने फौरन घटना के बारे में संजय, मकान मालकिन सीमा खन्ना और पुलिस को सूचित किया। हत्या में सीधा शक अटेंडेंट सोनू पर गया और उसके खिलाफ संजय कुमार गुप्ता ने सेक्टर-39 थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

इस मामले का खुलासा करने के लिए एएसपी विजय ढुल के नेतृत्व में एसएसपी गौतमबुद्धनगर डा. प्रीतिंदर सिंह ने तीन टीमें गठित की थी। इस दौरान आरोपी सोनू का लोकेशन पुलिस को उसके गृह जनपद मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल में मिला। फौरन एक टीम वहां उसे गिरफ्तार करने के लिए रवाना कर दी गई।

राखी ने उसे मार दिया था थप्पड़

Big Reveal killed her becase she slapping him

10 अप्रैल की दोपहर सोनू को मुर्शिदाबाद में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। नोएडा पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर नोएडा के लिए वहां से रवाना हो गई। एएसपी विजय ढुल ने बताया कि सोमवार तड़के सोनू को लेकर पुलिस टीम यहां आ गई। विजय ढुल का कहना है कि पूछताछ में उसने बताया कि 6 अप्रैल को दोपहर में सोनू जितार्थ का कफ निकालने के लिए कफ सकर लगा रहा था।


वह ठीक से उसे नहीं लगा पाया और फोन पर किसी से बात करने लगा। तभी वहां राखी आ गई और उसने उसे ठीक से काम न करने के लिए टोक दिया। तभी वह राखी को भद्दी भाषा में जवाब देने लगा।

राखी ने  गुस्से में आकर सोनू के गाल पर एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। सोनू का आग बबूला हो गया और उसने वहां पर रखी एक सर्जिकल चाकू से राखी पर वार कर दिया। उसने राखी के गले व कलाई पर गंभीर वार कर उसकी हत्या कर दी।

पकड़ा तो जाऊंगा पर इतनी जल्दी यह नहीं पता था

Big Reveal killed her becase she slapping him

सोनू वारदात को अंजाम दे कर फरार होते वक्त घर से राखी का मोबाइल, डीवीडी प्लेयर, घड़ी और सर्जीकल चाकू (आलाकत्ल) लेकर फरार हुआ था। हत्या करते वक्त उसके शर्ट पर खून के छीटें पड़े हुए थे। ऐसे में सोनू ने आलाकत्ल, अन्य सामान व खून से रंगी शर्ट को सेक्टर-41 स्थित जे-15 में छुपा कर फरार हो गया था।


उसे डर था कि कहीं इन सब सामान के चक्कर में वह फंस न जाए। ऐसे में जे-15 जो कि वीरान घर है उसमें छुपा कर सीधा मोरना स्थित एक घर में जा कर छिप गया। सुबह होने का इंतजार किया और अगले ही दिन कालका मेल से अपने गृह जनपद मुर्शिदाबाद के लिए रवाना हो गया। एएसपी विजय ढुल ने बताया कि सोनू की निशानदेही पर आलाकत्ल व अन्य सामान जे-15 से बरामद कर लिया गया है।

पकड़ा तो जाऊंगा पर इतनी जल्दी यह नहीं पता था

पुलिस द्वारा की जा रही पूछताछ में सोनू ने बताया कि उसे यह तो पता था कि वह पकड़ा जाएगा। मगर इतनी जल्दी पकड़ा जाएगा यह उसे नहीं पता था। वह अपने घर इसलिए गया था, जिससे वह कुछ रुपए एकत्र कर ले और कहीं दूर जाकर नए तरीके से अपना जीवन यापन कर सके।

नहीं मान सकता कि उसने थप्पड़ के लिए मार दिया उसे

Big Reveal killed her becase she slapping him

राखी के हत्यारोपी सोनू की गिरफ्तारी पर संजय कुमार गुप्ता ने पुलिस को बधाई तो दी। मगर उन्हें पुलिस की थ्योरी पर भरोसा नहीं हो रहा। संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्हें यह यकीन नहीं हो रहा है कि एक थप्पड़ के लिए सोनू राखी का खून कर देगा।

जबकि सोनू हमारे घर का सदस्य जैसा था। यह अभी भी पहेली बनी हुई है कि आखिर सोनू ने किस बात को लेकर राखी की हत्या कर डाली। उनका कहना है कि जरूर कोई ऐसा राज है जो राखी जान गई थी और वह राज उसके लिए खतरा बन गया था।

ऐसे में हत्या करना ही सोनू ने मुनासिब समझा। वहीं, दूसरी ओर एएसपी विजय ढुल का कहना है कि पूरी तस्दीक की गई है। पूर्व में सोनू के खिलाफ कोई भी आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है।

‘‘मां से हम सब बहुत प्यार करते थे

Big Reveal killed her becase she slapping him

‘‘पुलिस ने राखी के हत्यारे को बहुत कम वक्त में पकड़ लिया उसके लिए उन्हें बधाई। मगर मैं इस तथ्य से संतुष्ट नहीं हूं कि सोनू ने थप्पड़ के बदले गुस्से में आकर राखी को मौत के घाट उतार दिया।’’
संजय कुमार गुप्ता, रखी के पति

‘‘मां से हम सब बहुत प्यार करते थे। मां जिन जिम्मेदारियों को छोड़ गई हैं उसे हमे पूरा करना है। जितार्थ की देखभाल से लेकर घर का पूरा जिम्मा मां के ऊपर ही था। सोनू ने मुझसे मेरी मां को छीन लिया, उसे कानून सजा देगा। मगर मैं माफ नहीं कर सकती।’’
- स्मिति, राखी की बेटी

‘‘सोनू ने हत्या करने की बात कबूल ली है। राखी ने उसे थप्पड़ मार दिया था जिससे वह आपा खो कर उसकी हत्या कर फरार हो गया था। आलाकत्ल बरामद कर लिया गया है।’’
विजय ढुल, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed