फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Big consumer will get electricity bill from machine

...तो अब नहीं कर पाएंगे मीटर से छेड़छाड़

Fri, 21 Feb 2014 01:40 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 21 Feb 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
Big consumer will get electricity bill from machine

नोएडा में बिजली के बड़े उपभोक्ताओं को मशीन से बिल मिलेगा। मीटर रीडिंग इंस्ट्रुमेंट (एमआरआई) की सहायता से बिजली उपभोग का आंकड़ा संबंधित डिवीजन कार्यालय में पहुंच जाएगा।

विज्ञापन


जिसके बाद मीटर रीडिंग में होने वाली छेड़छाड़ काफी मुश्किल होगी। इस व्यवस्था को दस किलोवाट से अधिक के उपभोक्ताओं पर लागू कर दिया गया है।

विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। नियामक आयोग के निर्देशानुसार 2013-14 में टैरिफ आर्डर के तहत 10 किलोवाट(केवी) से ऊपर के उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग में एमआरआई लगाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


पश्चिमांचल विद्युत निगम के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर अरविंद राजवेदी ने बताया कि अभी तक यह व्यवस्था 25 किलोवाट से ऊपर के उपभोक्ताओं पर लागू थी, लेकिन अब इसे दस किलोवाट वाले उपभोक्ताओं पर लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें मीटर की रीडिंग सीधे डिवीजन कार्यालय के कंप्यूटर में दर्ज हो जाएगी, जिसके बाद इसमें छेड़छाड़ नहीं हो सकेगी। कई बार शिकायतें मिली हैं कि मीटर रीडिंग करने वाली एजेंसी गलत बिल तैयार कर देती है, जिससे दिक्कत आती है।


नई व्यवस्था के बाद डिवीजन से बिलों को उपभोक्ताओं के पास भेज दिया जाएगा। इसके अलावा विभाग ने सभी बड़े उपभोक्ताओं को बिजली बचाने के लिए उच्च तकनीक के कैपेसिटर लगाने की सिफारिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed