{"_id":"17b770b43cee2a52416c73e93e686b64","slug":"bhawani-app-launch-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रोमियो’ से महिलाओं को बचाएगी ‘भवानी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रोमियो’ से महिलाओं को बचाएगी ‘भवानी’
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Mar 2015 09:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को सड़क छाप रोमियों से बचाने के लिए एक नया यंत्र लांच किया गया है। भवानी के नाम से बनाए गया यह यंत्र हमलावर से पीड़ित को पांच तरीके से बचा सकता है। प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में समिधा के संस्थापक डॉ. पवन कोहली निर्भया के माता पिता की उपस्थिति में इसको लांच किया। पवन कोहली ने बताया कि यह एक महीने में बाजार में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
भवानी नाम का यह उपकरण पांच इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी क्षेत्रों इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, दूरसंचार, रासायनिक और यांत्रिक इंजीनियरिंग का उपयोग किया गया है। 1.2 किलोग्राम वजनी यह यंत्र पातंजलि योगपीठ के सेंटर पर भी उपलब्ध होगा। दाम के सवाल पर साफ नहीं किया लेनिक कहा कि यह पांच हजार रुपये से कम होगा।
विज्ञापन
कैसे होगा बचाव
महिलाएं इसका पांच तरीके से करके बचाव कर सकेंगी। पहला इसमें एक बटन दबाते ही तेज लाइट जलती है और सायरन की आवाज आती है। अगर इससे बात न बने तो इसमें एक अन्य बटन दबाते ही इलेक्ट्रिक शॉक लगेगा। यह इतना हल्का होगा सामने वाला डर जाएगा और आप अपने को बचा सकेंगी। फिर भी अगर सामने वाला नहीं मानता है तो एक बटन दबाकर आप अपने नजदीकी पांच लोगों के नंबर एसएमएस व एक वायस कॉल जाएगी।
विज्ञापन
जिससे आपने ब्लूटूथ कनेक्ट करते समय फीड किया था। इससे आपकी लोकेशन भी ट्रैस हो जाएगी। फिर भी अगर आप पर हमले की आशंका है तो इसी यंत्र में एक बटन दबाने पर पेपर स्प्रे होता है जिससे आप सामने वाले पर हमला बोल सकते हैं। इन सबके बाद भी आप चाहे तो इस एक इंच के यंत्र को झटका देकर 10 इंच के मजबूत डंडे में बदल सकते हैं। इससे एक छोटी छुरी पर निकलेगी जिससे सामने वाले पर हमला कर सकते हैं।