फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bharatiya Buddhist Sangha resolved to take the Constitution to every home.

Delhi NCR News: भारतीय बौद्ध संघ ने लिया संविधान को घर-घर पहुंचाने का संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। भारतीय बौद्ध संघ की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में देश के संविधान को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। बैठक नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भंते संघप्रिय राहुल ने की। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस अभियान को गति देने के लिए जुट जाएं।
विज्ञापन


भंते ने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर दिल्ली के भारत मंडपम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उसी दिन मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी संविधान वितरण अभियान शुरू होगा। इस अभियान के तहत विभिन्न जिलों और मंडलों में रथ यात्राएं निकाली जाएंगी, ताकि जन-जन तक संविधान की भावना पहुंच सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघ में हर जाति और वर्ग को समान प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सकारात्मक सोच के साथ संगठन को मजबूत करें। बैठक में विभिन्न प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान कई नए पदाधिकारी केंद्रीय कार्यकारिणी में मनोनीत किए गए और कुछ को पदोन्नति दी गई। पदाधिकारियों ने अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में पूरा सहयोग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed