फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bharat Jodo Yatra Chances of clash with police regarding Delhi route of the yatra

Bharat Jodo Yatra: यात्रा के दिल्ली रूट को लेकर पुलिस से टकराव के आसार, प्रदेश प्रभारी बोले- नहीं बदलेगा मार्ग

Thu, 22 Dec 2022 04:33 AM IST
आकाश दुबे पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 22 Dec 2022 04:33 AM IST
सार

 पुलिस चाहती है कि यात्रा आश्रम चौक से रिंग रोड होकर लालकिले तक पहुंचे, जबकि कांग्रेस इंडिया गेट और आईटीओ होकर यात्रा निकालना चाहती है।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra Chances of clash with police regarding Delhi route of the yatra
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में रूट को लेकर कांग्रेस के पुलिस से टकराने के आसार बनते दिख रहे हैं। पुलिस बदरपुर से लालकिले तक के रूट को अनुमति देने को तैयार नहीं है। पुलिस चाहती है कि यात्रा आश्रम चौक से रिंग रोड होकर लालकिले तक पहुंचे, जबकि कांग्रेस इंडिया गेट और आईटीओ होकर यात्रा निकालना चाहती है। ऐसे में दिल्ली पुलिस हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के पास धारा-144 लगे होने का हवाला दे रही है। अब दिल्ली यात्रा रूट को लेकर बृहस्पतिवार को उच्चस्तरीय बैठक करेगी। हालांकि, आयोजकों ने अभी दिल्ली में यात्रा को लेकर अनुमति नहीं मांगी है।

विज्ञापन


यात्रा को लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक की। कांग्रेस की तरफ से यात्रा का बदरपुर से मथुरा रोड, आश्रम चौक, निजामुद्दीन, जाकिर हुसैन मार्ग, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, आईटीओ व दिल्ली गेट लालकिले पहुंचने का रूट तय है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक कोई भी यात्रा आईटीओ होकर नहीं निकाली गई है। हाईकोर्ट व सुप्रीम के पास से यात्रा को निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यहां धारा-144 लगी हुई है। यात्रा को मथुरा रोड, आश्रम चौक व रिंग रोड़ होकर लालकिले पहुंचने का रूट उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी ने कहा- यात्रा का रूट नहीं बदलेगा
प्रदेश प्रभारी नरेंद्र नाथ का कहना है कि यात्रा का रूट तय हो चुका है। अब रूट को बदला नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा एक लेन में चलेगी। इससे ट्रैफिक आसानी से चल सकता है। जैसे ही यात्रा आगे निकलेगी पुलिस पीछे से ट्रैफिक को चला सकती है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के साथ बुधवार को इस संबंध में  बैठक भी हुई। 

राहुल गांधी के स्वागत के लिए सजने लगा पंडाल
भारत जोड़ो यात्रा की अगवानी के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पंडाल लगाना शुरू कर दिया है। राहुल गांधी के 24 दिसंबर की सुबह छह बजे दिल्ली में प्रवेश करने से करीब 10 घंटे पहले कांग्रेस के नेता
बदरपुर-फरीदाबाद बॉर्डर पर डेरा डाल लेंगे। यहां करीब दो हजार नेताओं को ठहराने की तैयारी की जा रही है। पंडाल में 1200 व्यक्तियों के ठहरने की व्यवस्था होगी, जबकि अन्य नेता धर्मशाला और समुदाय केंद्रों आदि में रात बिताएंगे।

बदरपुर बॉर्डर से करीब एक किलोमीटर दूर फरीदाबाद के इलाके में पार्टी नेताओं को 23 दिसंबर की रात ठहराने की व्यवस्था की गई है। यहां करीब एक एकड़ खाली जमीन पर रहने व पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यहां करीब 15 हजार वर्गफुट में पंडाल लगाया जा रहा है। पंडाल शुक्रवार की दोपहर तक तैयार कर दिया जाएगा। बुधवार को पूरा दिन पूर्व सांसद रमेश कुमार, पूर्व विधायक विजय लोचव व प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेता तैयारियों के मद्देनजर पहुंच गए थे। नेताओं ने बताया कि शुक्रवार शाम को दिल्ली के नेता आने शुरू हो जाएंगे और शनिवार की सुबह पांच बजे राहुल गांधी की अगवानी करने पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed