फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bharat Bandh Due to Farmers Protest Delhi traders took a big decision

'कल भारत बंद': दिल्ली के व्यापारियों ने किया बड़ा फैसला, जानिए बाजार और औद्योगिक क्षेत्र खुले रहेंगे या बंद

Thu, 15 Feb 2024 09:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 15 Feb 2024 09:00 PM IST
सार

व्यापारी नेताओं का कहना है कि दिल्ली की सीमाओं पर बैरिकेडिंग और जाम की वजह से दिक्कत हो रही है। माल की आवाजाही प्रभावित है। अगर ये आंदोलन लंबे समय तक चला तो आम जरूरत की सप्लाई पर भी असर पड़ेगा। 

विज्ञापन
Bharat Bandh Due to Farmers Protest Delhi traders took a big decision
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों आंदोलन से दिल्ली के बाजारों पर असर पड़ने का अंदेशा कम है। दिल्ली के व्यापारी संगठनों ने भारत बंद से खुद को अलग कर लिया है। उनका कहना है कि सभी 700 बाजार और 56 औद्योगिक क्षेत्र खुले रहेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

गुरुवार को चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने व्यापारियों और उद्यमियों से बैठक के बाद एलान किया है कि दिल्ली में भारत बंद का कोई असर नहीं होगा। दो दिनों से अलग-अलग बाजारों के संगठनों से इस विषय पर चर्चा की गई है। व्यापारी संगठनों का कहना है कि न ही किसी ने बाजारों को बंद करने को लेकर समर्थन मांगा है और न ही भारत बंद का कोई औचित्य है। सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर बैरिकेडिंग और जाम की वजह से दिक्कत हो रही है। माल की आवाजाही प्रभावित है। अगर ये आंदोलन लंबे समय तक चला तो आम जरूरत की सप्लाई पर भी असर पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, किसान आंदोलन पर कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा कि दिल्ली के व्यापारी चिंतित हैं। उपराज्यपाल वीके सक्सेना से आग्रह किया गया है कि दिल्ली में माल की आवाजाही निर्बाध रूप से चलती रहे इसे को सुनिश्चित किया जाए। दिल्ली के व्यापारी सरकार का सहयोग करने के लिए तत्पर हैं। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि किसान आंदोलन के कारण दिल्ली में आने-जाने वाले माल में कोई व्यवधान न आए, इसके लिए सरकार आवश्यक कदम उठाए। दिल्ली न तो कृषि राज्य है और न ही औद्योगिक राज्य, बल्कि देश का सबसे बड़ा व्यापारिक वितरण केंद्र है। यहां देश के विभिन्न राज्यों से माल आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed