फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bhagirath Palace burn from three days even lakhs liters of water could not extinguish fire

तीन दिन से जल रहा भागीरथ पैलेस: लाखों लीटर पानी भी नहीं बुझा पाई आग, संकरी गलियां व जर्जर इमारत बन रही रोड़ा

Sun, 27 Nov 2022 09:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 27 Nov 2022 09:27 PM IST
सार

 संकरी गलियों और आग की वजह से जर्जर हो चुकी इमारतों की वजह से अंदर घुसकर काम करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में आग किसी न किसी स्थान पर लगे जा रही है। 

विज्ञापन
Bhagirath Palace burn from three days even lakhs liters of water could not extinguish fire
भागीरथ पैलेस में लगी आग अभी तक नहीं बुझी - फोटो : amar ujala

विस्तार

चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस में लगी आग तीन दिन बाद नहीं बुझ पाई है। रविवार देर रात तक दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे रहे। दमकल की नौ गाड़ियां लगभग 24 घंटे वहां पर काम कर रही हैं। दमकल अधिकारियों का कहना है कि रह-रहकर आग भड़के जा रही है। संकरी गलियों और आग की वजह से जर्जर हो चुकी इमारतों की वजह से अंदर घुसकर काम करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में आग किसी न किसी स्थान पर लगे जा रही है। शनिवार तक बताया गया था कि अब 24 लाख लीटर पानी आग बुझाने में इस्तेमाल किया जा चुका है। 

विज्ञापन

उधर तीन दिन बाद भी आग पूरी तरह न बुझ पाने पर कारोबारियों में खासा रोष है। उनका कहना था कि 72 घंटे बाद भी उनको यह पता नहीं चल सका है कि उनका क्या नुकसान हुआ है। उनको अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राहत और बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही कारोबारियों को अंदर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि गुरुवार भागीरथ पैलेस में एक दुकान के बाहर रखे लकड़ी के सामान में पहले आग लगी थी। जब तक लोग उसे बुझाते तब तक आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कई बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई। कुछ देर बाद हालात बेकाबू हो गए। मार्केट की हर दुकान में ज्वलनशील सामान मौजूद था। इसलिए आग को बढ़ने में ज्यादा समय नहीं लगा। 

विज्ञापन

हालात को देखते हुए इसे सीरियस कैटेगरी की आग घोषित कर दिया गया। आग से कुछ इमारतों का हिस्सा भी गिर गया। शुक्रवार सुबह आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन उसे पूरी तरह नहीं बुझाया जा सका। अब 72 घंटे बीत जाने के बाद भी आग बुझाने का काम जारी था। आग से अरबों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed