पैसे न देने पर भिखारी ने की फौजी की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कनॉट प्लेस में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान फेलवाराज (27) की सोमवार शाम को छाती में सूआ घोंपकर हत्या कर दी गई। जवान छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौट रहा था।
मामला दर्ज कर पुलिस ने वारदात के कुछ देर बाद ही आरोपी सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से स्मैक आदि पीने के दो मामले कनॉट प्लेस और बाराखंभा थाने में दर्ज हैं। वह कनॉट प्लेस में भीख मांगता था और शंकर मार्केट में रहता था।
पुलिस के अनुसार, केरल निवासी फेलवाराज एसएसबी की 48वीं बटालियन में कश्मीर में तैनात था। सोमवार को वह ड्यूटी पर लौट रहा था। उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन बदलनी थी।
छाती में सुआ घोपता गया भिखारी, तड़पता रहा फौजी
ट्रेन में काफी समय था इसलिए वह ऑटो लेकर कनॉट प्लेस आ गया। उसने पी-ब्लॉक में शहीद भगत सिंह मार्ग पर ऑटो रुकवा दिया और चालक को बीयर लेने भेज दिया। घटना शाम करीब 7:30 बजे की है।
फेलवाराज ऑटो में बैठा था तभी सिकंदर नामक भिखारी आया और पैसे मांगे। आरोपी का कहना है कि पैसे देने की बजाय फेलवाराज ने उसे गाली दे दी। विरोध करने पर थप्पड़ मार दिया। इस पर गुस्से में जवान की छाती में दाहिने तरफ तीन बार सूए से वार कर दिया।
ऑटो चालक ने घायल जवान राममनोहर लोहिया अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि जवान की छाती में सूआ काफी अंदर तक घुस गया था। छाती से खून नहीं निकला था।