‘कैब लेने से पहले व्हाट्स एप पर भेजें चालक की तस्वीर’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में शनिवार रात कैब में युवती से हुई दुष्कर्म की घटना के बाद हरियाणा पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने निर्देश जारी कर दिए है। पुलिस आयुक्त ने देररात कंपनियों में कार्यरत कामकाजी महिलाओं से कैब लेने से पूर्व कैब और उसके चालक की फोटो खींचकर पुलिस के व्हॉट्स एप नंबर 8586976050 पर भेजने के निर्देश जारी किए है।
उन्होंने सख्ती दिखाते हुए निजी कंपनी प्रबंधकों को पुराने दिशानिर्देश पर अमल करने के अलावा किसी भी घटना होने पर उनकी जवाबदेही भी तय कर दी है। पुलिस आयुक्त का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर कोई भी लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए अपने परिचित का ग्रुप बनाकर भी वह फोटो भेजें। किसी भी ऐसी परिस्थिति में पुलिस तुरंत एक्शन लेगी। पुलिस आयुक्त विर्क ने साइबर सिटी में स्थित मल्टीनेशनल कंपनियों और बीपीओ कंपनियों को भी कैब को लेकर पुराने दिशा-निर्देश पर अमल करने का सख्त आदेश दिया है। उनके मुताबिक कैब में एक गार्ड होने के अलावा अंतिम महिला सवारी होने पर उसे घर तक छोड़ने की जिम्मेदारी कंपनी की होगी।
गुड़गांव पुलिस को जानकारी तक नहीं
राजधानी दिल्ली में शनिवार रात कैब चालक द्वारा युवती से की गई दरिदंगी का मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस गुड़गांव स्थित पीड़िता के ऑफिस सेक्टर-21 तक पहुंची थी। जहां कंपनी प्रबंधन से बातचीत के अलावा कैब की लोकेशन भी ली। पूरे घटनाक्रम के बावजूद गुड़गांव पुलिस को जानकारी तक नहीं।
पुलिस के आला अधिकारियों ने इस मामले में वारदात दिल्ली में होने की बात कहते हुए ऐसी कोई शिकायत न आने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ लिया।
राजधानी दिल्ली में शनिवार रात एक युवती के साथ कैब में दुष्कर्म की वारदात सामने आने के बाद यहां एक बार फिर युवतियों में असुरक्षा भी भावना बढ़ गई है। खासकर नौकरीपेशा युवतियां ऐसे बदमाशों के निशाने पर होती हैं। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा पा रही है।