फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   before mcd results three aap leaders gets rebel, tweeted against party policy

AAP की बुरी हारः भगवंत मान, मयंक गांधी और अलका लांबा ने खोला मोर्चा

Wed, 26 Apr 2017 04:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Apr 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
before mcd results three aap leaders gets rebel, tweeted against party policy
आप नेताओं के बगावती बोल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली नगर निगम चुनाव परिणाम आने से पहले ही आम आदमी पार्टी में बगावत की भनक सुनाई देने लगी है। पंजाब विधानसभा चुनाव में परिणाम आने के बाद से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर पार्टी के बड़े नेता ये सवाल उठाते रहे हैं कि बीजेपी की जीत के पीछे ईवीएम में गड़बड़ी का हाथ है। लेकिन एमसीडी चुनाव परिणाम आने के साथ ही आम नेताओं ने ही पार्टी की इस लाइन के खिलाफ चलना शुरु कर दिया है। 

विज्ञापन


भगवंत मानः
पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद और बड़े नेता भगवंत मान ने स्वीकार किया कि, 'ईवीएम में गलती ढूंढने का कोई मतलब नहीं जब पार्टी नेतृत्व ने चुनावों की पूरी रणनीति को लेकर ऐतिहासिक भूल की हो. हार के कारणों की जांच के लिए पार्टी को सबसे पहले अपने अंदर की कमियां को देखना चाहिए।'

विज्ञापन

कभी भी समझौता न करने वाला केजरीवाल मर चुका है : मयंक गांधी

before mcd results three aap leaders gets rebel, tweeted against party policy
मयंक गांधी - फोटो : अमर उजाला
रुझान शुरु होने से पहले ही मयंक गांधी ने यह उम्मीद जता दी थी कि आज आम आदमी पार्टी को 80 से भी कम सीटें मिल सकती हैं। ऐसे में उन्होंने दुआ की थी कि शायद उनकी पार्टी और केजरीवाल पुरानी परंपरा का पालन करते हुए जनता के आदेश को स्वीकार कर लेंगे।










 

अलका लांबा ने ली अपने चुनावी क्षेत्र की ज‌िम्मेदारी

before mcd results three aap leaders gets rebel, tweeted against party policy
alka lamba - फोटो : अमर उजाला

मैं व्यक्तिगत रूप से तीनों वार्डस में हुई हार की जिम्मेदारी लेते हुये पार्टी को अपने सभी पदों से और विधायक पद से इस्तीफ़े की पेशकश करती हूँ।




मैं आप द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन और लीडर अरविंद केजरीवाल को तब तक ताकत देती रहूँगी जब तक यह लड़ाई अपने अंजाम तक नहीं पहुँच जाती।


हम सब जानते हैं की आज के माहौल में इन्साफ के लिये और भ्रष्टाचार के खिलाफ यह जंग आसान नहीं है,फिर भी यह जंग बदलाव तक यूं ही जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed