फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Because of the good work was stopped in Delhi ACP Amit

हुआ था ट्रांसफर, फिर भी दिल्ली में रोका गया था ACP अमित को

Tue, 17 Nov 2015 09:48 PM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
Because of the good work was stopped in Delhi ACP Amit

नोएडा के सेक्टर-100 स्थित अपने घर में सोमवार की रात खुदकुशी करने वाले दिल्ली पुलिस के एसीपी अमित सिंह के शव का मंगलवार शाम लोधी कॉलोनी स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (कॉर्डिनेटर) धर्मेंद्र कुमार, विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव, विशेष पुलिस आयुक्त अरविंद दीप, संयुक्त पुलिस आयुक्त विवेक गोगिया, डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा व संजीव यादव समेत दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के तमाम पुलिस अफसर श्रद्धंजलि देने श्मशान घाट पहुंचे थे।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमित का कुछ महीने पहले लक्षद्वीप ट्रांसफर हो गया था।

गंभीर स्वभाव के अमित को उनके काम की वजह से रोका गया था

Because of the good work was stopped in Delhi ACP Amit

ACP अमित के काम और उनकी मेहनत को देखते हुए उन्हें दिल्ली पुलिस में रोका गया था। स्पेशल सेल के अधिकारियों का कहना था कि एसीपी अमित बहुत ही गंभीर स्वभाव के व्यक्ति थे।

उनके काम करने का तरीका बेहद अलग था वो अपने कामों को बहुत ही चतुराई से करते थे। इस कारण उनकी तैनाती स्पेशल सेल में की गई थी।

फिलहाल वह स्पेशल सेल के जमरूदपुर स्थित साउथ-वेस्टर्न रेंज में तैनात थे। बताया जा रहा है कि एसीपी अमित सिंह वह उनकी पत्नी में अमित की बहन को लेकर झगड़ा होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed