फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   because of killed child ruckus, including the police station burnt in vehicle

बच्ची की हत्या पर पुलिस चौकी सहित वाहन फूंके

Sun, 26 Apr 2015 11:06 AM IST
Updated Sun, 26 Apr 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
because of killed child ruckus, including the police station burnt in vehicle

नरेला से गायब 11 साल की बच्ची का शव मिलने के बाद गुस्साए लोगों ने शनिवार को जमकर बवाल किया। पुलिस चौकी में जमकर तोड़फोड़ की और वहां खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


बवाल बढ़ता देख अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया।  पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर लोगों को तितर-बितर करने की कोशिश की। उत्तेजित लोगों ने पुलिस टीम पर भी पथराव किया । इस दौरान कई लोग जख्मी हो गए हैं, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बवाना के जेजे कॉलोनी में रहने वाली 11 वर्षीय शमा परवीन  गत 20 अप्रैल को  घर से निकलने के बाद वापस नहीं आई। काफी तलाश  के बाद परिजनों ने नरेला थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप दुष्कर्म के बाद हुई हत्या

because of killed child ruckus, including the police station burnt in vehicle

अगले ही  दिन 21 अप्रैल को बच्ची का शव केएन काटजू इलाके में स्थित नहर से मिला। पुलिस ने शव की पहचान नहीं की और उसे मोर्चरी में रखवा दिया।  शमा के पिता मोहम्मद चांद ने तीन दिन बाद जानकारी मिलने पर मोर्चरी जाकर शव की पहचान की।


परिजनों का आरोप है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। जबकि, पुलिस का कहना है कि नहर में डूबने से बच्ची की मौत हुई है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार है।

शनिवार को पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों का सौंप दिया। घटना से नाराज परिजन बच्ची के शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। उत्तेजित लोग इलाके से गायब हो रहे बच्चों के मामले में पुलिस की लापरवाही का विरोध करने लगे। कुछ देर हंगामा करने के बाद लोगों ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया। तोड़फोड़ करने के बाद गाड़ियों में आग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed