फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   battery swapping station opened in Delhi will be able to change here Discharge battery

दिल्ली: आजादपुर में खुला पहला बैटरी स्वैपिंग स्टेशन, यहां बदल सकेंगे डिस्चार्ज बैटरी

Tue, 15 Mar 2022 08:20 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली,
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 15 Mar 2022 08:20 PM IST
सार

सरकार के स्विच दिल्ली कैंपेन के तहत बैटरी स्वैपिंग स्टेशन की सुविधा राजधानी में मिलने लगी है। पहला बैटरी स्वैपिंग स्टेशन आजादपुर में चालू हो गया है। इलेक्ट्रिक वाहन चालक यहां अपनी डिस्चार्ज बैटरी बदल सकेंगे।

विज्ञापन
battery swapping station opened in Delhi will be able to change here Discharge battery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Joy e-bike

विस्तार

दिल्ली का पहला बैटरी स्वैपिंग स्टेशन आजादपुर में चालू हो गया है। इलेक्ट्रिक वाहन चालक यहां अपनी डिस्चार्ज बैटरी बदल सकेंगे। टाटा पावर व बैटरी स्मार्ट के संयुक्त भागीदारी में तैयार स्टेशन से बड़ी सहूलियत ई-वाहन चालकों को मिलने जा रही है। अब उनको अपने ई-वाहन की बैटरी चार्ज रखने की मजबूरी नहीं रहेगी। बगैर समय गवांए बैटरी की अदला-बदली कर वह आगे की राह तय कर सकेंगे।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के स्विच दिल्ली कैंपेन के तहत बैटरी स्वैपिंग स्टेशन की सुविधा राजधानी में मिलने लगी है। बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर ने इस नेटवर्क के लिए बैटरी स्मार्ट कंपनी के साथ भागीदारी की है। इस कदम से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा तो मिलेगा ही साथ ही राजधानी में प्रदूषण की समस्या भी कम होगी। इस तरह के बैटरी स्वैपिंग स्टेशन का उपयोग सामान्य ईंधन भरने की तरह ही लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


बैटरी स्मार्ट से जुड़े सिद्धार्थ सिक्का का कहना है कि भारत में ईवी को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन के साथ मिलकर काम करेंगे। पूरी दिल्ली में इस तरह के स्वैपिंग प्वाइंट्स लगाए जाएंगे। यहां बैटरी चार्जिंग किफायती रेट पर होगी। इससे पर्यावरण अनुकूल अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में भी सहयोग मिलेगा। लक्ष्य यह रखा गया है कि प्रत्येक एक वर्ग किलोमीटर के दायरे में एक स्वैपिंग स्टेशन तैयार किया जाए। जहां मिनटों में बैट्री को बदला जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed