{"_id":"66ba9296b354e0129b039da4","slug":"barricading-on-delhi-border-from-today-in-view-of-independence-day-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली बॉर्डर पर आज से बैरिकेडिंग, वाहनों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली बॉर्डर पर आज से बैरिकेडिंग, वाहनों की होगी जांच
Tue, 13 Aug 2024 04:24 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 13 Aug 2024 04:24 AM IST
सार
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर मंगलवार से पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। नोएडा से दिल्ली की तरफ जाने वाले मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी होगी। वहीं आम लोगों को भी नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर मंगलवार से पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। नोएडा से दिल्ली की तरफ जाने वाले मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी होगी। वहीं आम लोगों को भी नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा। मंगलवार को चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी और कालिंदी कुंज पर बैरिकेडिंग लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के रिहर्सल व मुख्य कार्यक्रम को लेकर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने दो दिन पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी थी। जिसके मुताबिक नोएडा से दिल्ली जाने वाले मालवाहक वाहनों को रोक दिया जाएगा। ऐसे वाहनों को नोएडा बॉर्डर पर आज से लौटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने सभी प्रकार के मालवाहक वाहन चालकों से दिल्ली या दिल्ली होकर गंतव्य की ओर जाने वाले वाहन चालकों से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे होकर जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन