फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bansuri Swaraj spoke on Swati Maliwal case Four days have passed Arvind Kejriwal is still silent

स्वाति मालीवाल केस पर बोलीं बांसुरी स्वराज: 'चार दिन बीत गए, अभी तक केजरीवाल मौन हैं; शायद उनकी नीयत नहीं...'

Fri, 17 May 2024 05:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 May 2024 05:53 PM IST
सार

स्वाति मालीवाल दुर्घटना पर बांसुरी ने कहा कि बेहद खौफनाक घटना है। महिला होने के नाते उनकी आत्म कचोट रही है। वह हैरान हैं कि चार दिन बीत गए, अभी तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मौन साधे हुए हैं। 

विज्ञापन
Bansuri Swaraj spoke on Swati Maliwal case Four days have passed Arvind Kejriwal is still silent
भाजपा नेता बांसुरी स्वराज - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली की हॉट लोक सभा सीट नई दिल्ली से भाजपा की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज का कहना है कि सांसद बनने के बाद उनकी प्राथमिकता केंद्र सरकार की योजनाओं को दिल्ली में भी लागू कराने की होगी। इसके लिए वह अदालत जाने को भी तैयार हैं। शुक्रवार को अमर उजाला से विस्तृत बातचीत में बांसुरी स्वराज ने कहा कि इस वक्त उनके लिए बड़ा मुद्दा केंद्रीय योजनाओं का दिल्ली में लागू न हो पाना है। दिल्ली सरकार के अहंकार से आयुष्मान जैसी बेहद जरूरी योजनाएं भी यहां लागू नहीं हो पाई हैं। केंद्र सरकार यह योजना इस भरोसे के साथ लाई है कि देश के गरीब से गरीब नागरिक को भी विपत्ति के वक्त पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मिलेगा। चुनाव जीतने के बाद देश के दूसरे राज्यों की तरह दिल्ली में भी केंद्रीय योजनाओं को लागू कराने की कोशिश होगी। राजनीतिक स्तर पर अगर संभव नहीं हुआ, तो वकील होने के नाते अदालत का दरवाजा खटखटाउंगी।

विज्ञापन

'केजरीवाल दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेंगे'
स्वाति मालीवाल दुर्घटना पर बांसुरी ने कहा कि बेहद खौफनाक घटना है। महिला होने के नाते मेरी आत्म कचोट रही है। मैं हैरान हूं कि चार दिन बीत गए, अभी तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मौन साधे हुए हैं। शायद मामले में कोई कार्रवाई करने की उनकी नीयत नहीं है। हद तो तब हो गई, जब आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय केजरीवाल उसको अपने साथ लखनऊ लेकर गए। इस मामले में दिल्ली के हर नागरिक के सामने बड़ा सवाल यही है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल जब अपने आवास पर अपनी ही पार्टी की सांसद के साथ हुई बदसलूकी पर कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं, तो वह दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा ने 10 साल में हर वो काम किया जिसका संकल्प लिया'
चुनावी भागदौड़ के बीच करीब आधे घंटे की बातचीत में बांसुरी स्वराज ने अपनी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने अपने संबल श्रीकृष्ण को समर्पित एक श्लोक भी सुनाया। उनका मानना है कि वोटर उनको इसलिए वोट देगा कि भाजपा ने बीते 10 साल में हर वह काम पूरा कर दिखाया है, जिसे करने का संकल्प पार्टी ने जनता के सामने लिया है। उनका कहना है कि चुनाव जीतने के बाद के 100 दिनों की अपनी कार्ययोजना भी बनाई। चुनाव जीतने की सूरत में इसके हिसाब से वह काम करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed