{"_id":"5b4106be4f1c1bad288b538f","slug":"bank-worker-jumped-in-front-of-delhi-metro","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो ट्रैक पर कूदा बैंक अधिकारी, ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो ट्रैक पर कूदा बैंक अधिकारी, ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
delhi metro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (जेएलएन) मेट्रो स्टेशन पर शनिवार सुबह एक बैंक अधिकारी ईस्ट ऑफ कैलाश निवासी टेकचंद (57) ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। समय रहते ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन ट्रेन की चपेट में आने से उसे मामूली चोटें आईं।
मेट्रो कर्मियों व सीआईएसएफ जवानों ने उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इस घटना की वजह से दिल्ली-फरीदाबाद रूट पर आधा घंटे तक मेट्रो का परिचालन बाधित रहा।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब पौने नौ बजे (जेएलएन) मेट्रो स्टेशन पर यात्री के ट्रेन के सामने कूदने की जानकारी मिली। मेट्रो पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसे अस्पताल पहुंचाया जा चुका था।

अस्पताल में टेकचंद ने पुलिस को बताया कि वह बैंक में अधिकारी है। टेकचंद ने कहा कि चक्कर आने की वजह से वह ट्रैक पर गिर गया था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
पुलिस ने प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में कर जांच शुरू की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फुटेज में दिख रहा है कि पीड़ित ने बदरपुर जाने वाली दिशा में प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन आने पर ट्रैक पर छलांग लगाई थी। आधा घंटे बाद मेट्रो ट्रेन संचालन सुचारु हो गया।