फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bank worker jumped in front of delhi Metro

मेट्रो ट्रैक पर कूदा बैंक अधिकारी, ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई जान

Sun, 08 Jul 2018 12:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 08 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bank worker jumped in front of delhi Metro
delhi metro
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (जेएलएन) मेट्रो स्टेशन पर शनिवार सुबह एक बैंक अधिकारी ईस्ट ऑफ कैलाश निवासी टेकचंद (57) ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। समय रहते ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन ट्रेन की चपेट में आने से उसे मामूली चोटें आईं। 
विज्ञापन


मेट्रो कर्मियों व सीआईएसएफ जवानों ने उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इस घटना की वजह से दिल्ली-फरीदाबाद रूट पर आधा घंटे तक मेट्रो का परिचालन बाधित रहा।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब पौने नौ बजे (जेएलएन) मेट्रो स्टेशन पर यात्री के ट्रेन के सामने कूदने की जानकारी मिली। मेट्रो पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसे अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अस्पताल में टेकचंद ने पुलिस को बताया कि वह बैंक में अधिकारी है। टेकचंद ने कहा कि चक्कर आने की वजह से वह ट्रैक पर गिर गया था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। 

पुलिस ने प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में कर जांच शुरू की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फुटेज में दिख रहा है कि पीड़ित ने बदरपुर जाने वाली दिशा में प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन आने पर ट्रैक पर छलांग लगाई थी। आधा घंटे बाद मेट्रो ट्रेन संचालन सुचारु हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed