पांच किमी तक चोर का पीछा कर बचाई कार, टाला हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमेंट कंपनी में मैनेजर अनिरुद्ध चौधरी ने बहादुरी दिखाते हुए न सिर्फ अपनी कार बचाई, बल्कि कविनगर पुलिस की मदद से चोर को भी पकड़वाया।
घटना बुधवार दोपहर राजनगर सेक्टर-11 में हुई। घर के बाहर से कार चोरी कर भागे चोर का मैनेजर नेे करीब पांच किलोमीटर तक पीछा किया।
पुलिस और दोस्तों की मदद से चोर की घेराबंदी करा दी। जाम लगा होने से डासना के पास एनएच-24 पर चोर कार लेकर नहीं भाग सका।
कविनगर एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि पकड़ा गया चोर नीरज निवासी खरखौदा, मेरठ है। वह नशे में था। उसके पास से एक मास्टर चाभी बरामद की गई है। उसका साथी फरजंद निवासी मुजफ्फरनगर भी वारदात के दौरान मौजूद था।
पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अनिरुद्ध ने बताया कि उनके पिता चमन सिंह विद्युत विभाग में जेई हैं और नोएडा सेक्टर 62 में तैनात हैं।
तुरंत उठाया सही कदम
अनिरुद्ध ने कार घर के बाहर पार्क की हुई थी। दोपहर करीब पौने चार बजे वे घर से बाहर आए तो देखा उनकी कार कोई ले जा रहा है, जबकि चाभी उनके पास है।
उन्होंने तुरंत बाइक कार के पीछे लगा दी और शोर मचा दिया। उनके पिता ने कंट्रोल रूम में फोन कर दिया। इससे पुलिस भी सक्रिय हो गई और डासना के आसपास ट्रैफिक रोक दिया।
अनिरुद्ध् को पीछा करते देख चोर ने कार की स्पीड तेज कर दी। इस दौरान उन्होंने दोस्तों को जानकारी दी। एनएच-24 पर डासना में आईएमएस के नजदीक फ्लाईओवर के पास जाम लगा हुआ था।
रुक गया बड़ा हादसा
करीब सवा चार बजे चोर ने सड़क किनारे कार रोकी और भागने लगा। उन्होंने पुलिस और दोस्तों की मदद से घेराबंदी कर चोर को दबोच लिया।
बची कई की जान
अनिरुद्ध ने बताया कि चोर तेजी और लापरवाही से कार चला रहा था कि रास्ते में वाहनों से टकराई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कई लोग कार से बाल-बाल बच गए।