फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bank goes out of cash, people jam bhiwani sohna road

बैंक में कैश नहीं होने से नाराज लोगों ने भिवाड़ी-सोहना रोड किया जाम

Sat, 26 Nov 2016 07:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 26 Nov 2016 07:51 AM IST
विज्ञापन
bank goes out of cash, people jam bhiwani sohna road
रोड जाम डेमो प‌िक - फोटो : अमर उजाला

तावडू पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) में कैश खत्म होने से नाराज महिलाओं ने शुक्रवार को भिवाडी-सोहना रोड पर जाम लगा दिया। जिस कारण रोड पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। जिससे वाहन चालकों को काफी अव्यवस्था हुई।

विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिनके समझाने पर नाराज महिलाओं ने करीबन आधे धंटे बाद जाम खोल दिया। इसके बाद डीएसपी व थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने महिलाओं से बात करने के बाद बैंक मैनैजर से कैश की कमी को दूर करने व बैंक व्यवस्था को ठीक तरह से बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन


नाराज महिलाओं को पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही बैंक में कैश की कमी को दूर करवाकर उन्हें कैश मुहैया करवाया जायेगा। बैंक में किसी तरह की अव्यवस्था है, तो उसे दूर कराया जायेगा। पुलिस ने नाराज लोगों से धेर्य बनाने व अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नाराज उपभोक्ताओं ने जाम खोल दिया। करीब आधा घंटा जाम रहने के कारण मुय सड़क पर जाम लगने के कारण वाहनों की लंबी लग गई। बता दे की शुक्रवार को उपभोक्ता बैंक के खुलने से पहले ही बाहर कतार में खड़े हो गए। बैंक खुलने के बाद उन्हें बताया गया की बैंक में कैश नहीं है। लोगों को जब 12 बजे तक कैश नहीं मिला तो वे भड़क गए।

खासतौर पर महिलाओं ने बैंक प्रशासन के प्रति गुस्सा जताते हुए विरोध पर्दशन किया। गांव चुनिंधका की एक महिला ने शादी का कार्ड दिखाते हुए बताया की उसकी दो बेटियों की शादी आगामी 29 नवंबर को होनी है। रूपये नहीं होने के कारण घर में शादी की तैयारी नहीं हो पा रहीं है।

महिला ने बताया कि पिछले तीन-चार  दिनों से वह सुबह आकर लाइन में लग जाती थीं है, इसके बाद भी उसे रूपये नहीं मिल रहे है। एक अन्य महिला ने बताया की उसकी बेटी बीमार है। घर में पैसे नहीं होने के कारण इलाज कराने के लिए उन्हें जूझंना पड़ रहा है।

पिछले कई रोज से कतार में लगने के बाद उन्हें बैंक से पैसे नहीं मिल पा रहे है। वहीं, अन्य महिलाओं ने बताया कि हर रोज बैंक कर्मचारी कैश खत्म होनें की बात कहकर उन्हें परेशान कर रहे  है। इस दिक्कत के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना  करना पड़ा रहा है।

उपभोक्ता 12 बजे तक कैंश का इंतजार करते रहे है। जब कैश नहीं आया तो उनके सब्र का बांध टूट गया। जिसके बाद नाराज लोगों ने बैंक के सामने  से जाने वाली भिवाड़ी-सोहना सड़क पर बैठकर  उसे अवरूद्व कर दिया।


वहीं नोटबंदी के 16 वें दिन बाद भी कस्बे के सभी एटीएम बंद रहे। जिसके चलते लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को एचडीएफसी, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, कैनरा बैंक व यश बैंक में भी कैश की कमी बनी रहीं। जिसके कारण उपभोक्ताओं को जहमत उठानी पड़ी। इस समस्या के चलते बुजुर्ग लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed