फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bank deposited two lakh fifty thousand rupees in other account by mistake in faridabad

बैंक ने गलती से खाते में जमा किए ढाई लाख रुपये, खाताधारक ने डकारे

Sat, 19 May 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 19 May 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
bank deposited two lakh fifty thousand rupees in other account by mistake in faridabad
बैंक गड़बड़ी

गलती से खाते में ढाई लाख रुपये जमा होने पर खाताधारक ने उसे वापस बैंक को नहीं लौटाए। इस पर बैंक प्रबंधन ने खाताधारक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


ओल्ड फरीदाबाद स्थित केंद्रीय सहकारी बैंक की ओल्ड फरीदाबाद शाखा में कार्यरत क्लर्क राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दौलताबाद निवासी रणबीर सिंह का बैंक में एकाउंट है।
विज्ञापन


रणबीर सिंह ने पिछले साल 31 अक्टूबर को ढाई लाख रुपये का एक चेक क्लीयरिंग के लिए अपने खाते में डाला था। मगर चेक जारी करने वाले के खाते में रुपये नहीं होने के कारण 15 नवंबर को चेक उन्हें वापस लौटा दिया गया। इस पर इस साल 19 जनवरी को रणबीर सिंह ने वहीं चेक दोबारा खाते में लगाया, जिसे यहां से पंजाब नेशनल बैंक की नेहरू ग्राउंड शाखा में क्लीयरिंग के लिए भेज दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक में साफ्टवेयर अपडेट होने के कारण काफी चेक लंबित पड़े थे और इसमें रणबीर सिंह का चेक खो गया। पीएनबी से स्टेटमेंट नहीं मिलने के कारण सहकारी बैंक ने गलती से रणबीर के खाते में ढाई लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस पर रणबीर सिंह ने 30 जनवरी को दो लाख रुपये व 2 फरवरी को 49 हजार रुपये निकाल लिए।


इस बारे में बैंक को पता चला तो बैंक ने रणबीर को रुपये वापस लौटाने के लिए कहा। मगर उसने रुपये नहीं लौटाए। बैंक ने उसे बताया कि जिस एकाउंट का चेक उसने दिया था, उस खाते से रुपये भी नहीं निकले हैं। ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed