{"_id":"5dd01efc8ebc3e54cd44be50","slug":"bank-account-fraud-with-45-people-in-gautam-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः 45 लोगों के बैंक खाते में लगी सेंध, किसी के 10 तो किसी के 30 हजार निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः 45 लोगों के बैंक खाते में लगी सेंध, किसी के 10 तो किसी के 30 हजार निकले
Sat, 16 Nov 2019 09:39 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 16 Nov 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
atm fraud
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स के पास स्थित गौतम नगर इलाके में शनिवार को अचानक लोगों के बैंक खाते से रुपये निकलना शुरू हो गए। जब तक लोगों ने अपना खाता बंद करवाया, तब तक किसी के 10 हजार तो किसी के 30 हजार, यहां तक कि एक डॉक्टर के एक लाख रुपये तक निकाल लिए गए।
विज्ञापन
लोग अपनी-अपनी शिकायत लेकर हौजखास थाना पहुंचे। पुलिस की मानें तो देर शाम तक थाने में इस तरह की 45 शिकायतें मिल चुकी थीं। पुलिस सभी शिकायतों को लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस आशंका जता रही है कि एटीएम में गड़बड़ी कर लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है। शुरुआती जांच के बाद इतना पता चला है कि सभी ट्रांजेक्शन गुरुग्राम और नोएडा में हुई हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, धोखाधड़ी का शिकार हुए ललित (42) ने बताया कि वह परिवार के साथ गौतम नगर में रहता है। उसकी दुकान है। उसका खाता यूसुफ सराय स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में है। दो दिन पहले वह एटीएम बूथ में खाते का बैलेंस चेक करने गया था।
इस बीच शनिवार को अचानक उसके खाते से रुपये निकलना शुरू हो गए। देखते ही देखते खाते से 30 हजार रुपये निकल गए। ललित ने फौरन बैंक से संपर्क कर खाते को बंद कराया। वहीं, गुरुग्राम में नौकरी करने वाले गौतम नगर निवासी पवन के खाते से भी 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया।
गौतम नगर के ही डॉ. अविनाश के खाते से ठगों ने एक लाख रुपये निकाल लिए। 45 लोगों के खाते से इसी तरह रकम निकाल ली गई। पुलिस आशंका जता रही है कि ठगों ने पीड़ितों के एटीएम कार्ड का डाटा चुराकर उन्हें चपत लगाई है।
गौरतलब है कि जामिया नगर इलाके में भी दो माह पहले कई लोगों के खाते से इसी तरह रुपये निकाले गए थे। उस समय पुलिस ने इलाके के सभी एटीएम बूथ बंद करा दिए थे।