{"_id":"69ed7f42ebe4f472360ec0bb","slug":"bangladeshi-national-obtains-indian-passport-using-a-bihar-address-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: बिहार के पते पर भारतीय पासपोर्ट बनवाकर देश से भागने की कोशिश, एयपोर्ट पर एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: बिहार के पते पर भारतीय पासपोर्ट बनवाकर देश से भागने की कोशिश, एयपोर्ट पर एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
Sun, 26 Apr 2026 08:28 AM IST
Vijay Singh Pundir
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 26 Apr 2026 08:28 AM IST
सार
आईजीआई एयरपोर्ट पर तैनात इमिग्रेशन विभाग के अधिकारी थाईलैंड जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे नबीन साहा के दस्तावेज की जांच कर रहे थे। उसके पास भारतीय पासपोर्ट था, जिसमें उसका पता बिहार के गया जिले का था लेकिन अधिकारियों को उसपर बांग्लादेशी नागरिक होने का शक हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के बाद बांग्लादेशी नागरिक ने बिहार के पते पर भारतीय पासपोर्ट हासिल कर लिया। खुद को भारतीय नागरिक बताकर थाईलैंड भागने की फिराक में था लेकिन उसे आईजीआई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन जांच के दौरान दबोच लिया गया।
विज्ञापन
इमिग्रेशन अधिकारी ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पासपोर्ट रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
20 अप्रैल को आईजीआई एयरपोर्ट पर तैनात इमिग्रेशन विभाग के अधिकारी थाईलैंड जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे नबीन साहा के दस्तावेज की जांच कर रहे थे। उसके पास भारतीय पासपोर्ट था, जिसमें उसका पता बिहार के गया जिले का था लेकिन अधिकारियों को उसपर बांग्लादेशी नागरिक होने का शक हुआ। अधिकारियों ने जांच की तो उसका बांग्लादेशी जन्म प्रमाण पत्र बरामद हुआ, जिसमें उसका नाम आकाश बरुआ और चट्टोग्राम बांग्लादेश निवासी लिखा था।
विज्ञापन