फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ballabhgarh was top most polluted city in india on sunday now water drizzling start

प्रदूषण कम करने को पानी का छिड़काव शुरू, रविवार को देशभर में सबसे प्रदूषित था बल्लभगढ़

Mon, 19 Oct 2020 06:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 19 Oct 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
ballabhgarh was top most polluted city in india on sunday now water drizzling start
- फोटो : अमर उजाला

प्रदूषण के मामले में बल्लभगढ़ रविवार को देशभर में पहले स्थान पर पहुंच गया था। ऐसे में सोमवार को प्रदेश के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शहर को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए उपमंडल अधिकारी अपराजिता के साथ बैठक कर ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। बाद में एसडीएम ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी से शहर में पेड़ों व अन्य स्थानों पर छिड़काव करवाया।

विज्ञापन

 
परिवहन मंत्री ने कहा कि शहर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हजारों पौधे लगवाए गए हैं। शहरवासियों को शुद्ध हवा मिल सके, इसके भरसक प्रयास भी किए जा रहे हैं। बल्लभगढ़ शहर से सटे औद्योगिक क्षेत्र और ट्रांसपोर्ट नगर के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों के कारण भी प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जितने भी निर्माण कार्य हो रहे हैं, वे सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए कार्य करें ताकि प्रदूषण का कम किया जा सके। भवन निर्माण सामग्री को लाते ले जाते समय गाड़ियों में सामग्री ढक कर ले जाएं ताकि धूल मिट्टी न उड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को बल्लभगढ़ का प्रदूषण स्तर काफी बढ़ गया था। ऐसे में प्रशासन प्रदूषण को कम करने के लिए ठोस कदम उठाएं। उपमंडल अधिकारी अपराजिता ने पेड़ों पर पानी का छिड़काव कराना शुरू करा दिया हे। इस दौरान तहसीलदार सुशील कुमार, नायब तहसीलदार कन्हैया लाल, भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, पारस जैन, बृजलाल शर्मा, गुरुदत्त शर्मा और अशोक शर्मा मौजूूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed