{"_id":"5ed7b42c730e5b2227390953","slug":"ballabhgarh-information-about-laborers-came-out-rumor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्लभगढ़: मजदूरों को बंधक बनाने की सूचना निकली अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्लभगढ़: मजदूरों को बंधक बनाने की सूचना निकली अफवाह
Wed, 03 Jun 2020 08:01 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, बल्लभगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, बल्लभगढ़
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 03 Jun 2020 08:01 PM IST
सार
- भट्टा मजदूर एसोसिएशन की ओर से की गई थी जिला उपायुक्त को शिकायत
विज्ञापन
ईंट भट्ठे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फफूड़ा गांव के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बनाने की सूचना पाकर बुधवार को जिला प्रशासन की टीम ने छापा मारा। लेकिन वहां कोई मजदूर बंधक नहीं मिला। भट्टा मजदूर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से जिला उपायुक्त यशपाल यादव को शिकायत मिली कि दयालपुर गांव के पास फफूंडा गांव में मित्तल ईंट भट्टे पर अलीगढ़ के रहने वाले पांच मजदूरों को बंधक बनाकर रखा गया है।
मजदूरों के साथ भट्टा मालिक और उसके बेटे एवं कर्मचारियों ने मारपीट भी की है। आरोप था कि भट्टा मालिक उन मजदूरों से जबरन मजदूरी करा रहे हैं। शिकायत के बाद जिला उपायुक्त ने तहसीलदार बल्लभगढ़ सुशील शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को लेबर विभाग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सदस्यों की टीम को ईंट भट्टे पर भेजा।
तहसीलदार ने शिकायत के आधार पर मजदूरों की छानबीन की। पूछताछ में पता चला कि दो मजदूर अपने घर पहले ही जा चुके हैं, जबकि भट्टे पर काम कर रहे एक मजदूर ने जाने से मना कर दिया। तहसीलदार सुशील शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान कोई भी मजदूर बंधक नहीं मिला। शिकायत झूठी थी। इस संबंध में जिला उपायुक्त को अवगत करा दिया गया है।