फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ball of hair removed from young man's stomach

पेट से निकला बालों का गुच्छा: 24 साल का युवक पेट और सीने के दर्द से था परेशान, बचपन से खाने शुरू कर दिए थे बाल

Tue, 09 Jun 2026 08:32 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Tue, 09 Jun 2026 08:32 PM IST
सार

24 साल के युवक के पेट से बालों का गुच्छा निकला। यह बाल खाने से होने वाली ट्राइकोबेजोअर नामक दुर्लभ बीमारी है। सफल सर्जरी के बाद युवक ठीक है।

विज्ञापन
Ball of hair removed from young man's stomach
पेट से निकला बालों का गुच्छा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दो-तीन महीने से पेट और सीने में दर्द से परेशान 24 साल के युवक का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ। जांच में पता चला कि उसके पेट में बालों का बड़ा गुच्छा जमा हो गया था। इसी वजह से उसे पेट दर्द और उल्टी जैसा लगता था। डॉक्टरों ने बताया कि यह ट्राइकोबेजोअर नाम की दुर्लभ बीमारी है। इसमें बाल निगलने से वे पेट में फंसकर गुच्छा बन जाते हैं। शरीर न इसे पचा पाता है न बाहर निकाल पाता है। 

विज्ञापन

पहले एंडोस्कोपी से बाल निकालने की कोशिश हुई पर गुच्छा 9x5 सेंटीमीटर के आकार का और बहुत सख्त था, इसलिए छोटे चीरे लगाकर लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की गई। खास बैग की मदद से पूरा गुच्छा बाहर निकाला गया। डॉ. अरुण भारद्वाज ने बताया कि सर्जरी के दो दिन बाद ही मरीज घर चला गया। उसे न कोई ट्यूब लगी न ड्रेन। अब वह ठीक है और सामान्य खाना खा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, यह बीमारी अक्सर बाल खींचने या बाल खाने की आदत से होती है। मरीज ने बचपन में किसी के कहने पर बाल खाना शुरू कर दिया था, जिससे उसे यह बीमारी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed