फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bailable warrent issued to Digvijay singh.

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ वारंट जारी

Sat, 01 Nov 2014 01:33 PM IST
Updated Sat, 01 Nov 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
 Bailable warrent issued to Digvijay singh.

दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी द्वारा कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा चलाने के लिए दायर याचिका पर यह आदेश दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने नितिन गडकरी पर आरोप लगाया था कि कोयला व्यापारी अजय संचेती से उनके संबंध हैं और गडकरी ने उन्हें व्यापारिक लाभ पहुंचाने में मदद की थी। उनका आरोप लगाया था कि गडकरी के अजय संचेती से कारोबारी रिश्ते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अजय संचेती का नाम कोयला ब्लॉक आवंटन में शामिल है और दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि नितिल गडकरी ने संचेती को कोयला ब्लॉक आवंटन के जरिए 490 करोड़ रुपये की कमाई कराने में मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'अदालत में साबित कर सकता हूं आरोप'

 Bailable warrent issued to Digvijay singh.

दिग्विजय सिंह के इस आरोप के बाद ही नितिन गडकरी ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि को केस दायर किया था। इस नितिन गडकरी ने कहा था कि उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं और यह सब उनकी छवि को खराब करने के लिए किया गया है।

हालांकि इस मामले में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि उनके पास ऐसे सबूत हैं जिनके माध्यम से वह साबित कर सकते हैं कि संचेती के साथ उनके संबंध हैं और वह इसे अदालत में साबित भी कर सकते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि गडकरी ने राजनीति में रहते हुए एक कारोबारी की तरह काम किया और अपने व्यापारिक हित साधने के लिए उन्होंने फर्जी कंपनियां बना रखी हैं।

बता दें कि ऐसी ही आरोप दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी नितिन गडकरी पर लगा चुके हैं और गडकरी ने उनके खिलाफ भी मानहानि का केस दायर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed