फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Baddo was working at behest of Pakistani confessed in police interrogation

ऑनलाइन धर्मांतरण मामले से हटने लगीं परतें: पाकिस्तानी युवकों के इशारे पर चल रहा बद्दो, इन सवालों के दिए जवाब

Sun, 25 Jun 2023 02:47 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 25 Jun 2023 02:47 AM IST
सार

पुलिस ने सबूत सामने रखे देख उसका गला सूख गया। दो दिन में पुलिस ने बद्दो से करीब 200 सवाल पूछे। दूसरे दिन करीब तीन शिफ्ट में आठ घंटे पूछताछ चली।

विज्ञापन
Baddo was working at behest of Pakistani confessed in police interrogation
बद्दो (मास्क में) - फोटो : File Photo

विस्तार

रिमांड के दूसरे दिन पुलिस ने बद्दो के सामने सुबूत रखे तो उसने पाकिस्तानी युवकों के इशारे पर भारत में ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिये किशोरों का धर्मांतरण कराने की बात स्वीकार की। रिमांड के पहले दिन वह हर सवाल पर धर्मांतरण से संबंध न होने की बात कह रहा था। पुलिस ने सबूत सामने रखे देख उसका गला सूख गया। दो दिन में पुलिस ने बद्दो से करीब 200 सवाल पूछे। दूसरे दिन करीब तीन शिफ्ट में आठ घंटे पूछताछ चली। यूपीएटीएस और आईबी की टीम भी पूछताछ करने पहुंची।

विज्ञापन

पूछताछ के दौरान पुलिस ने बद्दो से इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान के युवकों से हुई बातचीत के सबूत दिखाए तो वह घबरा गया। पुलिस ने उन युवकों के नाम पूछे तो उसने कहा वह उनसे गेमिंग एप के जरिये संपर्क में आया था। इसके बाद उसने उनकी इंस्टाग्राम आईडी बता दी। पुलिस का कहना है कि इन आईडी के जरिये उनकी पहचान की जाएगी। डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल ने बताया कि बद्दो ने दूसरे दिन काफी बात स्वीकार कर ली हैं। पाकिस्तानी कनेक्शन होने की बात भी स्वीकार की है। अभी जिन पाकिस्तानी युवकों की इंस्टाग्राम आईडी के नाम बताए हैं उनकी पुष्टि की जानी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक खातों में हुई लेन-देन पर आज होगी पूछताछ
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक करीब 200 सवालों पर पूछताछ हुई। दूसरे दिन काफी हद तक उसने पाकिस्तानी कनेक्शन और धर्मांतरण की बात स्वीकार की है। बैंक खातों में हुई लेन-देन पर रविवार को सवाल किए जाएंगे।

विज्ञापन

पाकिस्तान कनेक्शन पर पुलिस की बद्दो से बातचीत
सवाल- पाकिस्तान के युवकों से कैसे संपर्क में आए?
जबाव- ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिये वह उनसे संपर्क में आया था।

सवाल- धर्मांतरण किसके कहने पर करना शुरू किया?
जबाव- किसी के कहने पर शुरू नहीं किया।

सवाल- इंस्टाग्राम चैट में धर्मांतरण की बात की गई है?
जबाव- पाकिस्तान के युवक हैं, प्रभाव जमाने के लिए वह ऐसा कर रहा था।

सवाल- ई-मेल में पाकिस्तानी आईडी किसकी है?
जबाव- यह ई-मेल गेम खेलने के लिए खरीदी थी। आईडी के बारे मेंं उसे जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed