फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ayushman bharat beneficiary figure crosses 50 thousand

आयुष्मान भारत के लाभार्थियों का आंकड़ा 50 हजार के पार, 11 दिन में 20 हजार लोगों ने कराया उपचार

Thu, 04 Oct 2018 06:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Oct 2018 06:07 AM IST
विज्ञापन
Ayushman bharat  beneficiary figure crosses 50 thousand

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के अंतर्गत लोगों का सत्यापन किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके। आयुष्मान भारत के सीईओ डॉ. इंदु भूषण ने आंकड़े साझा करते हुए कहा कि इस स्कीम ने इतने कम समय में 50 हजार का आंकड़ा पार करते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन


अभी तक योजना के तहत 54 हजार से ज्यादा लोगों को सत्यापित किया गया है और इनमें से कुछ लोगों ने इलाज भी करवा लिया है। डॉ. भूषण का दावा है कि अगले कुछ ही दिनों में एक लाख और परिवारों का सत्यापन करते हुए पूरे आंकड़े को छू लिया जाएगा। उनका कहना है कि लोग तेजी से आयुष्मान भारत के तहत रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं, बताया जा रहा है कि दिल्ली के करीब 50 से ज्यादा अस्पतालों ने आयुष्मान भारत योजना से जुड़ने की इच्छा जाहिर की है। चूंकि दिल्ली सरकार ने अब तक आयुष्मान भारत को लेकर केंद्र के साथ एमओयू साइन नहीं किया है। इसलिए अब केंद्र सरकार अन्य विकल्प के जरिये इन अस्पतालों को ये सुविधा मुहैया कराने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान भारत के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के निजी अस्पतालों से उन्हें आवेदन मिले हैं। इन्हें जोड़ने के लिए विकल्प पर चर्चा हो रही है। अगर दिल्ली सरकार एमओयू साइन नहीं करती है तो आने वाले दिनों में अस्पतालों को शामिल करने के लिए योजना बनाई जाएगी। अभी तक इस योजना से 13,272 अस्पताल जुड़ चुके हैं। जबकि दिल्ली के अलावा केरल, तेलंगाना, पंजाब, ओडिशा राज्य इस योजना से नहीं जुड़ सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed