फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ayodhya Case verdict 2019 first cheif priest of temple Mahant Satyendra Das

Ayodhya Verdict: अयोध्या में 'श्रीराम' के पत्थरों से बनेगा भव्य मंदिर, कौन होंगे प्रथम मुख्य पुजारी?

Sat, 09 Nov 2019 04:16 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Sat, 09 Nov 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Case verdict 2019 first cheif priest of temple Mahant Satyendra Das
महंत सत्येंद्र दास और मंदिर निर्माण के लिए तैयार ईंट - फोटो : सोशल मीडिया

देश के सबसे पुराने अयोध्या विवाद पर शनिवार सुबह साढ़े दस बजे सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया। फैसले के साथ ही देशवासियों का दशकों पुराना इंतजार भी खत्म हो गया। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई में मामले की सुनवाई कर रही पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने विवादित भूमि को लेकर राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाया है। 

विज्ञापन


सभी समुदाय के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत और सम्मान किया है। अब लोगों के बीच श्री राम के भव्य  मंदिर के निर्माण को लेकर कौतूहल है। मंदिर को लेकर तरह तरह के उत्सुकता भरे सवाल सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने भी एक समीति गठित करने का फैसला किया है। इसी बीच आयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण के लिए चल रही कार्यशाला की तस्वीरें भी सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में 'श्री राम' लिखे उन ईंटों और पत्थरों की खूबसूरती को साफ देखा जा सकता है जिनका इस्तेमाल मंदिर निर्माण में किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक और सवाल लोगों के मन में कौंध रहा है कि इस ऐतिहासिक और बहुचर्चित राम मंदिर के प्रथम मुख्य पुजारी बनने का सौभाग्य किसे मिलेगा? आगे पढ़ें कौन होंगे राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले प्रथम मुख्य पुजारी-
 

सूचना के अनुसार आयोध्या विवादित जमीन मामले से लंबे समय से जुड़े और राम मंदिर निर्माण के प्रबल पक्षकार महंत सत्येंद्र दास ही मंदिर के प्रथम मुख्य पुजारी होंगे। महंत सत्येंद्र दास विवादित जमीन पर विराजमान रामलला के वर्तमान मुख्य पुजारी हैं। 

उन्होंने इस मामले की दशकों तक चलने वाली कानूनी लड़ाई को बेहद करीब से देखा और समझा है। शनिवार सुबह कोर्ट के फैसले से पहले भी उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा था कि मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करें और शांति बनाए रखें। प्रधानमंत्री ने सही कहा है कि अयोध्या का फैसला किसी की हार या जीत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed