फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Awareness program organised on the occasion of Kidney Day

किडनी डे पर चलाया गया जागरूकता अभियान, 200 से ज्यादा लोगों ने लिया भाग

Wed, 10 Mar 2021 11:43 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 10 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Awareness program organised on the occasion of Kidney Day
किडनी डे पर कार्यक्रम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
मैक्स अस्पताल वैशाली ने किडनी डे को ध्यान रखते हुए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें लगभग 200 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया और इस अवसर पर अस्पताल के वाइस प्रेसिडेंट (आपरेशन) डॉ. गौरव अग्रवाल द्वारा प्रिविलेज कार्ड भी लॉन्च किया गया। 
विज्ञापन


लोगों को किडनी संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। किडनी से संबंधित रोग, पूरे विश्व में स्वास्थ्य चिंता का विषय हैं, जिसका गंभीर परिणाम किडनी फेलियर और समयपूर्व मृत्यु के रूप में सामने आता है। 
विज्ञापन


वर्तमान में किडनी रोग महिलाओं में मृत्यु का आठवां सबसे प्रमुख कारण है। कईं लोगों को यह जानकर हैरानी हो सकती है कि मुट्ठी के आकार का यह अंग हमारे स्वास्थ्य और जीवन में इतनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दरअसल ये दो छोटे से मुट्ठी के आकार के अंग कई बार अचानक काम करना बंद कर देते हैं। किडनी रोग मुख्य रूप से डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और धमनियों के कड़े होने से हो जाते हैं। हालांकि, इन रोगों में से कईं किडनियों के सूजने के कारण भी हो सकते हैं। इस स्थिति को नेफ्राइटिस कहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि किडनी रोगों के कारण अलग-अलग हो सकते हैं, इसलिए विभिन्न रोगियों में इसके लक्षणों में भिन्नता पाई जा सकती है। हालांकि, कुछ सामान्य लक्षणों में बहुत अधिक या बहुत कम यूरीन, यूरीन में रक्त आना या रसायनों की मात्रा आसामान्य हो जाना सम्मिलित हैं। लेकिन, अगर यह रोग बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण होता है, तो पहला लक्षण तेज बुखार के रूप में दिखाई देता है। 


इस अवसर पर  मैक्स अस्पताल वैशाली के नेफ्रोलॉजि और किडनी ट्रांसप्लांट के निदेशक डॉ. मनोज के सिंघल व डॉ. नीरू पी अग्रवाल और अस्पताल के वाइस प्रेसिडेंट (आपरेशन) डॉ. गौरव अग्रवाल के साथ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. संजय सक्सेना मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed