ओला-उबर के खिलाफ हड़तालः ऑटो टैक्सी यूनियन बंटी, एक धड़े ने वापस ली हड़ताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओला, उबर के खिलाफ एकजुट होकर सोमवार को हड़ताल करने की घोषणा करने वाले ऑटो टैक्सी यूनियन रविवार को दो धड़ों में बंट गया है। ओला उबर चालक की एक यूनियन जंतर-मंतर पर रविवार को तीसरे दिन भी अपनी मांगों को लेकर अनशन पर भी बैठी रही।
वहीं रविवार को ऑटो, काली पीली टैक्सी और ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट टैक्सी के यूनियन ने परिवहन मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ बैठक करने के बाद हड़ताल में शामिल नहीं होने की घोषणा की है।
परिवहन मंत्री के साथ बैठक के बाद दिल्ली टैक्सी टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने बताया कि हमने इकोनॉमी टैक्सी के किराये को ओला, उबर के टैक्सी में लागू करने की मांग रखी। उसका न्यूनतम किराया साढ़े बारह रुपये करने को कहा है।
परिवहन मंत्री से सरकारी मोबाइल ऐप शुरू करने की बात कही
उन्होंने बताया कि परिवहन मंत्री से सरकारी मोबाइल ऐप शुरू करने की बात कही पर उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। मगर उन्होंने आश्वासन दिया कि वह प्राइवेट कंपनी को इसके लिए बुला सकते हैं। वह ऐप के जरिये टैक्सी को काम देंगे मगर किराया सरकार तय करेगी। वह इसके बदले कमीशन ले सकते हैं।
उधर, अनशन पर बैठे ओला, उबर चालकों के यूनियन सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के कमलजीत ने माना कि कुछ लोगों ने हमारा साथ छोड़ा है मगर हमारी हड़ताल सोमवार को भी जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि वे कुछ लोग हैं, जबकि हमारी संख्या हजारों में है। हमने शुक्रवार से ओला उबर को सेवाएं देना कम कर दिया है। इसका असर है कि दोनों कंपनियों ने सर्ज प्राइसिंग बढ़ा दी है। सोमवार को हम हड़ताल जारी रखेंगे। हमने अपने कदम पीछे नहीं खींचे हैं।