फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auto Expo: Model old, price new and power new

Auto Expo : मॉडल पुराना, दाम नए और दम नया, पुरानी कारों की नए फीचर्स के साथ पेशकश

Mon, 16 Jan 2023 04:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवीन कुमार, ग्रेटर नोएडा
नवीन कुमार, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 16 Jan 2023 04:01 AM IST
सार

ऑटो एक्सपो में कंपनियों ने सड़कों पर पहले से मौजूद वाहनों के माॅडलों को नई तकनीक, रंग-रूप और सुविधाओं के साथ पेश किया है। इनमें किफायती दाम में बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं।

विज्ञापन
Auto Expo: Model old, price new and power new
Auto Expo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑटो एक्सपो में कंपनियों ने सड़कों पर पहले से मौजूद वाहनों के माॅडलों को नई तकनीक, रंग-रूप और सुविधाओं के साथ पेश किया है। इनमें किफायती दाम में बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। मारुति सुजुकी ने बलेनाे तो एमजी मोटर्स ने ग्लोस्टर, हुंडई ने अल्कजार, किआ ने सोनेट व सेल्टोस में बदलाव किया है। किसी ने अपनी पुरानी कार का डिजाइन बदला है तो किसी ने कार में नवीन तकनीक के साथ बेहतर फीचर्स देने का प्रयास किया है। इन कारों को लेकर लोग भी काफी उत्सुक हैं। 

विज्ञापन


मारुति सुजुकी नए अवतार में बलेनो काे लेकर आई है। नई बलेनो में लोगों को दो की जगह छह एयरबैग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर सीट जैसे कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे। कार के डिजाइन में बदलाव कर आकर्षित बनाया गया है। हेेडलाटों के साथ बंपर का डिजाइन बदला गया है। चालक के लिए हेड ऑफ डिस्प्ले दिया गया है। इससे चालक को रास्ते की नेवीगेशन देखने में दिक्कत नहीं होगी। रेक्ड रियर विंडशील्ड, बूट-लिड इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और एक्सटीरियर डिजाइन के चारों ओर एक मोटा बंपर देखने को मिल सकता है। 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मॉडल होगा। बलेनो के टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 9.50 लाख रखी है। 
विज्ञापन


ग्लोस्टर के स्टीयरिंग में होगा ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
एमजी मोटर ने अपनी एसयूवी ग्लोस्टर को मामूली बदलाव के साथ पेश किया है। अब कार का स्टीयरिंग ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन पर आधारित होगा। स्टीयरिंग से ही कार के स्पोर्ट्स, मैन्युअल मोड को बदला जा सकता है। पहले ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियर बॉक्स के पास दिया था। लेकिन इस बदलाव से कार को चलाना आसान हो जाएगा। कंपनी ने डीप गोल्डन कलर में कार को पेश किया है। डुअल स्पोक पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। बदलाव के साथ कार करीब दो लाख रुपये महंगी हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनेट के फ्रंट लुक में बदलाव
किआ ने सोनेट कार का फ्रंट लुक और नई ग्रिल में बदलाव किया गया है। सोनेट एक्स लाइन वेरिएंट को ब्लैक कंपोनेंट के साथ पेश किया है। बंपर को रि-डिजाइन किया है। डिजाइन के लिए फॉग लैंप हाउसिंग, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट, अलॉय व्हील्स और साइड बॉडी क्लैडिंग में भी बदलाव किया है। डार्क केबिन थीम, वेंटिलेटेड  फ्रंट सीट के साथ पांच सीटर केबिन और मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील समेत अन्य सुविधा होगी। 

सनरूफ के साथ टाटा अल्ट्रोज
टाटा अल्ट्रोज रेसर को कंपनी ने लाल और काले रंग के डुअल-टोन पेंट में तैयार किया है। बोनट, ओआरवीएम और रूफ को बीच में सफेद धारियों के साथ काला किया गया है। अलॉय व्हील्स को ग्लॉस ब्लैक फिनिश दिया है। डिजाइन में बदलाव ज्यादा नहीं है, लेकिन एक्सेसरीज से कार काफी दमदार लग रही है। केबिन के अंदर ऑल ब्लैक कलर स्कीम और 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। अल्ट्रोज रेसर में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वॉयस एक्टिवेटेड इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग और एक एयर प्यूरीफायर की सुविधा दी है। यह पट्रोल कार होगी। इसमें छह स्पीड का मैनुअल गियरबॉक्स दिया है। कंपनी साल के अंत तक कार को बाजार में उतार सकती है। 

पार्किंग में बुक करा सकेंगे स्थान
हुंडई ने अल्कजार कार की ब्लूलिंक सुविधा में कुछ फीचर्स जोड़े हैं। जियो फेंस से कार को गलत दिशा में जाने से रोका जा सकेगा। डिजिटल फ्यूल पेमेंट से पेट्रोल या डीजल भरवाने का भुगतान पूर्व में किया जा सकेगा। पार्किंग में अपना स्थान पहले ही बुक करा सकेंगे। कार के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। कार की बैक साइड लाइट और फ्रंट ग्रिल में बदलाव किया गया है। कार के इंटीरियर में भी काफी बदलाव देखने को मिलेगा।

सेना, पुलिस व मरीजों के मददगार इन वाहनों में खूबियां बेशुमार
ऑटो एक्सपो में इस बार सेना, पुलिस और मरीजों के मददगार वाहन भी पेश किए गए हैं। किआ ने कारेन्स मॉडल में एक विशेष पुलिस वाहन और एंबुलेंस पेश की है। एंबुलेंस में मरीजों को न केवल एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने बल्कि रास्ते के लिए जीवन रक्षक सुविधाएं भी दी गई हैं। वाहन को पुलिस कर्मियों की जरूरत के हिसाब से तैयार किया है। जबकि सेना और वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बनाई गई प्रवेग के ईवी वाहन वीर में एक बार चार्जिंग में 500 किलोमीटर तक चलने की क्षमता है। ये 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। कंपनियों का प्रयास है कि इन वाहनों को पुलिस, सेना व अस्पतालों के लिए उपलब्ध कराया जाए। 

लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस है किआ की एंबुलेंस  
किआ मोटर्स ने कारेन्स मॉडल में ही एंबुलेंस वर्जन पेश किया है। इसका इंटीरियर आम एंबुलेंस से काफी अलग व एडवांस है। सेफ्टी के मामले में ये पुलिस वाहन की तरह ही है। लेकिन इसमें मरीज के लिए सुविधाजनक बेड के साथ ही लाइफ सपोर्ट के रूप में ऑक्सीजन आदि सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इससे मरीजों को अस्पताल ले जाने के दौरान उन्हें आवश्यकता के हिसाब से इलाज मिल पाएगा। इसे कम जगह में भी आसानी से पार्क किया जा सकता है। ये एंबुलेंस भी एबीएस से लैस है।  

पुलिस की मौजदूगी का एहसास कराएंगे लाइटिंग माउंट
किआ मोटर्स ने इस साल अपने सात सीटर पुलिस वाहन कारेन्स को पेश किया है। कारेन्स को इस तरह से मोडिफाई किया है कि ये पुलिसकर्मियों की पसंद और मददगार बने। इसमें लगे लाल और नीले लाइटिंग माउंट दूर से ही लोगों को पुलिस की मौजूदगी का एहसास कराएंगे। इसमें पुलिस की जरूरत के हिसाब से सीटें दी गई हैं। रियल टाइम टायर प्रेशर इंफोर्मेशन, हाई स्ट्रेंथ स्टील स्ट्रक्चर, इनहेंस्ड सेफ्टी, इनहेंस्ड कंट्रोल है जो पुलिस वाहन को मजूबत बनाने के साथ ही हर स्थिति से निपटने के लिए भी तैयार करती है। ये वाहन एबीएस यानि एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है। 

छुट्टी के दिन उम्मीद से कम पहुंचे दर्शक
ऑटो एक्सपो में रविवार को छुट्टी होने के बावजूद उम्मीद से कम संख्या में दर्शक पहुंचे। किसी भी गेट पर भीड़ दिखाई नहीं दी और प्रवेश के लिए लाइनें भी नहीं लगीं। हालांकि पार्किंग फुल होने के कारण शाम एक्सपो मार्ट के आसपास सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। उधर, मेले में विभिन्न कंपनियों ने अपने पवेलियन की ओर दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया। 


एक्सपो में शनिवार को 1 लाख से ज्यादा दर्शक पहुंचे थे। ऐसे में रविवार को आयोजकों और पुलिस ने करीब सवा से डेढ़ लाख दर्शकों के पहुंचने का अनुमान था लेकिन करीब 90 हजार दर्शक ही पहुंचे। सुबह से दर्शकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। शनिवार की तुलना में कम थे, लेकिन बाहर पार्किंग स्थल वाहनों से भरने के बाद यातायात व्यवस्था बिगड़ी जरूर दिखी। पार्किंग में करीब 10 हजार वाहनों को ही पार्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed