फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auto Expo 2025 Event will be three times bigger than last time

Auto Expo-2025: पिछली बार की तुलना में तीन गुना बड़ा होगा आयोजन, लॉन्च होंगे 40 से अधिक वाहन व अन्य उत्पाद

Tue, 07 Jan 2025 10:56 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 07 Jan 2025 10:56 PM IST
सार

आयोजन में ऑटोमाबाइल के साथ बैटरी शो और टायर शो भी शामिल होंगे। इलेक्ट्रॉनिक शो भारत मंडपम में होगा। ऑटो एक्सपो में इस बार 40 से अधिक वाहन व अन्य उत्पादों की लॉन्चिंग होगी।

विज्ञापन
Auto Expo 2025 Event will be three times bigger than last time
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 (ऑटो एक्पो) का आगाज 17 जनवरी को दिल्ली के मंडपम में होगा। जबकि 18 को दिल्ली के यशोभूमि और 19 तारीख को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ऑटो एक्सपो की शुरुआत होगी। इस बार इन तीनों स्थान पर 40 से अधिक वाहन लॉन्च होंगे। कंपनियों के साथ आयोजकों ने इसकी पूरी तैयारी कर ली हैं। वहीं चीन की कंपनियों की भागीदारी कम रहेगी। 

विज्ञापन


वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव विमल आनंद ने कहा कि पिछली बार ऑटो एक्सपो केवल दिल्ली के मंडपम में हुआ था, लेकिन इस बार यह तीन गुना अधिक बड़ा होगा। ऑटोमाबाइल के साथ बैटरी शो और टायर शो भी शामिल होंगे। इलेक्ट्रॉनिक शो भी भारत मंडपम में होगा। ऑटो एक्सपो में इस बार 40 से अधिक वाहन व अन्य उत्पादों की लॉन्चिंग होगी। इनमें चार व दो पहिया वाहनों से लेकर यात्री वाहन शामिल होंगे। बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद है।

विज्ञापन

चीन की कंपनियों व प्रदर्शकों को वीजा नहीं मिलने के मामले में उन्होंने कहा कि इस पर काम किया जा रहा हैं। एक्सपो में चीन की कंपनियां बड़े पैमाने पर आने को तैयार हैं, लेकिन वीजा एक समस्या हो सकती है। यह एक व्यक्ति के हाथ की बात नहीं है। विभिन्न भारतीय मंत्रालयों से जुड़ा है। इस पर काम किया जा रहा है। चीन से आने वाले विजिटर्स की जांच के लिए बहुत सारी प्रणाली हैं। हालांकि बीवाईडी व अन्य कंपनियां भाग भी ले रही हैं। उन्होंने कहा कि कंपोनेंट शो यशोभमि में आयोजित होगा। जबकि ग्रेटर नोएडा में निर्माण उपकरण होंगे। जो शहरी बुनियादी ढांचे का प्रदर्शन करेंगे। इनमें ड्रोन शो जैसे हवाई व जल परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर भी शामिल है। 

19 से शुरू होगा भारत बैटरी शो, 50 प्रदर्शक होंगे शामिल
भारत बैटरी शो का पर्दा 19 जनवरी को उठेगा। इंडिया एनर्जी स्टोरेज एलायंस के अध्यक्ष देबी प्रसाद ने कहा कि ऊर्जा भंडारण और चार्जिंग पारिस्थितिकी तंत्र में 20 से अधिक उत्पाद लॉन्च होंगे। पिछले साल लगभग 50 प्रदर्शक थे। इस साल 80 से पुष्टि मिल गई है। जबकि विभिन्न देशों के 100 प्रदर्शकों के आने की उम्मीद है। इनमें यूएसए (अमेरिका), जापान, जर्मनी, इटली, सिंगापुर और चीन शामिल है। कई कंपनियां भविष्य की रणनीति की घोषणा करेंगी। हालांकि कुछ भविष्य की योजनाओं को सार्वजनिक कर चुकी हैं। रेप्लस अपने नए लिथियम-आयन बैटरी उत्पादों को लॉन्च करेगी। जो विशेष रूप से इलेक्ट्रिक ट्रकों (ई-ट्रक) के लिए डिजाइन किए गए हैं। जबकि युमा एनर्जी ने नई जनरल 5 बैटरी और अपनी तरह की डीआईवाई चार्जिंग इकाइयों का अनावरण करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed