फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auto drivers began an indefinite protest.

ऑटो चालकों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Sat, 15 Nov 2014 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 15 Nov 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
Auto drivers began an indefinite protest.

ग्रेटर दादरी के दादरी में अवैध वसूली से नाराज ऑटो चालकों ने शुक्रवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है। चालकों का आरोप है कि पुलिस अवैध वसूली के लिए लगातार दबाव बना रही है, जिसके लिए ऑटो पर नए नियम लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली में सुधार नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन


ऑटो चालकों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व पुलिस ने शहर के रेलवे रोड पर चलने वाले ऑटो को बगैर परमिट का बताकर बंद करा दिया था। इसके बाद ऑटो चालकों का एक प्रतिनिधिमंडंल परमिट बनाए जाने के लिए उन्हें समय देने की मांग को लेकर एडीएम ओर एसपी देहात से मिला था। चालकों की शिकायत सुनकर दोनों अधिकारियों ने परमिट बनने तक ऑटो शुरू कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद भी पुलिस उन्हें रोड पर ऑटो नहीं चलाने दे रही है जबकि शहर के अन्य मार्गों पर बगैर परमिट वाले ऑटो चल रहे हैं। यदि वे दूसरे ऑटो की तर्ज पर रेलवे रोड पर ऑटो चलाने की बात की करते हैं तो पुलिसकर्मी प्रति ऑटो पांच सौ रुपये की मांग करते हैं। पैसा नहीं देने पर उनके साथ बदसलूकी की जाती है। कई बार ऑटो तक सीज कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो यूनियन का कहा कि जब तक उनसे पुलिस अवैध उगाही बंद कर कार्य प्रणाली में सुधार नहीं करेगी हड़ताल जारी रहेगी। ऑटो हड़ताल होने के कारण रेलवे रोड़ पर यातायात भी पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बाबत दादरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बीपी मलिक का कहना है कि अवैध उगाही करने वालों के खिलाफ  लिखित शिकायत देने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed