फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auto driver returns bag containing Rs 2.85 lakh to passenger

ईमान अभी जिंदा है: ऑटो चालक ने सवारी को लौटाया 2.85 लाख रुपयों से भरा बैग, पुलिस ने किया सम्मानित

Sat, 29 Apr 2023 07:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 29 Apr 2023 07:13 PM IST
सार

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भगवान महतो की ईमानदारी का पता चला तो उन्होंने उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
Auto driver returns bag containing Rs 2.85 lakh to passenger
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईमानदारी अभी जिंदा है, इसकी मिसाल एक ऑटो चालक ने कायम की। जी हां शाहदरा जिला के गीता कॉलोनी इलाके में एक बुजुर्ग ऑटो में अपने 2.85 रुपयों का बैग भूल गए। इसका पता चलते ही पीड़ित प्रदुतगा के होश उड़ गए। उन्होंने अपने दो जानकारों को इसकी खबर दी। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


सब मिलकर ऑटो चालक को अभी ढूंढ ही रहे थे कि अचानक ऑटो चालक भगवान महतो पीड़ित के घर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित की अमानत उनको लौटाई तो प्रदूतगा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भगवान महतो की ईमानदारी का पता चला तो उन्होंने उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

 

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि कारोबारी प्रदुतगा परिवार के साथ गीता कॉलोनी इलाके में रहते हैं। नौ अप्रैल को वह किसी काम से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गए थे। वहां से वह ऑटो में सवार होकर गीता कालोनी स्थित अपने घर पहुंचे। जल्दबाजी के चक्कर में वह ऑटो में अपना बैग भूल गए। बैग में 2.85 लाख कैश के अलावा कई अन्य कीमती सामान मौजूद था। प्रदुतगा ने सारी जानकारी अपने जानकार बुजुर्ग सूरज प्रकाश और जोगिंदर सिंह को दी। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। पुलिस के अलावा बाकी लोग ऑटो चालक को ढूंढने लगे। इस दौरान ऑटो चालक भगवान महतो रुपयों के बैग के साथ वहां पहुंच गया। उसने बताया कि ऑटो में एक सवारी ने जब उसे बैग के बारे में बताया तो वह समझ गया कि बैग किसका है। उसे पता था कि बैग में मोटी रकम है। इसके बाद भी उसने ईमानदारी का परिचय देकर बैग को उसके मालिक तक पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों को इसकी खबर मिली तो उन्होंने भगवान को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed