{"_id":"5cf71a1ebdec2207897f37f1","slug":"auto-driver-mudered-after-stopping-to-comment-on-his-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से रोका तो चालक की कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से रोका तो चालक की कर दी हत्या
Wed, 05 Jun 2019 06:55 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 05 Jun 2019 06:55 AM IST
सार
- आरोपियों ने पीड़ित पर चाकू से छह बार किए वार
- पुलिस ने दो पड़ोसी भाइयों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली के दक्षिण-पूर्व जिले के पुलप्रह्लादपुर थाना इलाके में मंगलवार दोपहर को बेटी पर टिप्पणी करने से रोका तो ऑटो चालक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। आरोपी भाइयों ने ऑटो चालक के ऊपर चाकू से करीब छह वार किए थे।
विज्ञापन
ऑटो चालक को मजीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलप्रह्लादपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर दो सगे भाइयों को मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि आरोपी व पीड़ित पड़ोसी हैं। पुलिस को चुंगी नंबर दो-लाल, पुलप्रह्लादपुर में झगड़ा होने की सूचना मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे मिली थी।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि चुंगी नंबर दो, लालकुआं में रहने वाले आरोपी कृष्णा (24) और चुंगी नंबर-दो लालकुआं में रहने वाले मृतक राकेश (26) के बीच झगड़ा हुआ था। कृृष्णा ने राकेश की तीन वर्षीय बेटी को लेकर कुछ टिप्पणी कर दी थी। इस बात पर दोनों में झगड़ा हो गया था।
उस समय तो पड़ोसियों ने बीच बचाव कर मामले को रफा-दफा कर दिया था। करीब डेढ़ घंटे बाद राकेश, पत्नी पूजा व भाई मुकेश के साथ कृष्णा के घर पहुंच गया और कृष्णा को बाहर बुलाने लगा। कृष्णा अपने भाई रंजीत (26) के साथ घर से बाहर आ गया। इसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया।
पूजा ने आरोप लगाया है कि कृष्णा व उसके भाई रंजीत ने उसके पति राकेश पर खिलौने जैसे नुकीले चाकू से पेट पर कई बार वार किए थे। पूजा के बयानों पर हत्या का मामला दर्जकर पुलप्रह्लादपुर थानाध्यक्ष अजय प्रताप की टीम ने तफ्तीश शुरू की और मंगलवार शाम को कृष्णा व उसके भाई रंजीत को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया।