फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aunty call police, 8 arrest

...और आंटी ने बुला ली पुलिस, आठ गिरफ्तार

Thu, 06 Mar 2014 01:43 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 06 Mar 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
aunty call police, 8 arrest
राजनगर स्थित आईएमटी कालेज में मंगलवार रात साढ़े 12 बजे फेयरवेल पार्टी में डीजे बज रहा था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि ‘तमंचे पे डिस्को’ और ‘आंटी पुलिस बुला लेगी’ गानों पर डांस चल रहा था।
विज्ञापन


तेज आवाज में बजते इन गानों से परेशान होकर पड़ोस में रहने वाली एक आंटी ने पुलिस बुला ही ली। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पहुंची कविनगर पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इससे वहां खलबली मच गई।
विज्ञापन


नियमानुसार रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे बजाना प्रतिबंधित है। एसएचओ कविनगर अरुण कुमार ने बताया कि पकड़े गए डीजे बजाने वाले गौरव, शिवकांत, अभिराज, अक्षय, बबलू, सनोज, अरुण और अमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबलू एटा का रहने वाला है, बाकी सातों दिल्ली के पटेनलगर, हरिनगर, कीर्तिनगर और सफदरजंग के हैं। एसएचओ का कहना है कि वह गश्त पर थे, तभी उन्हें तेज आवाज में डीजे बजता सुनाई दिया तो उन्होंने यह कार्रवाई की।

दूसरी तरफ, सूत्रों का कहना है कि इस बाबत किसी महिला ने कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस से शिकायत की थी, तब पुलिस वहां पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed